देश

Kasganj News: कासगंज में प्रिंसिपल और शिक्षामित्र में जमकर हुई मारपीट, चप्पलों से किए वार, तो कभी पकड़े बाल

Kasganj News: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते देखे होंगे. लेकिन इन दिनों जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह खूब चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वायरल वीडियो में दो महिलाएं आपस में झगड़ती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर अब इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है. वहीं इस वीडियो को लेकर यूजर्स के अजीबोगरीब रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

क्या है विवाद का कारण?

सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो उत्तर प्रदेश के काशगंज जिले का बताया जा रहा है. जहां दो शिक्षिकाओं के बीच कहासुनी होते आप देख सकते है. इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे को जमकर पीट रही हैं. वहीं वीडियो के पीछे से एक आवाज सुनाई दे रही है कि कोई इन्हें बचा लो. वीडियो को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि यह किसी प्राइमरी स्कूल का वीडियो है. इस वीडियो को @itspravin99 नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है. यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि कासगंज, प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र में जमकर मारपीट. बता दें कि विद्यालय में दूध वितरण को लेकर आपस में मारपीट हुई है. इस मारपीट में स्कूल की प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र दोनों घायल है. सहावर के बधारी कलां प्राथमिक विद्यालय का ये मामला है.

ये भी पढ़ें: Bride Sweeping Bedroom: सास ने नई नवेली दुल्हन को दिया ऐसा सरप्राइज, सुबह उठते ही हैरान रह गई बहू

ये भी पढ़ें- Weather Forecast: अगले दो दिनों तक दिल्ली-NCR में रहेगा शीतलहर का प्रकोप, उत्तर भारत में कई इलाकों में लुढ़का पारा

उत्तर प्रदेश में कहां का मामला?

एक यूजर के ट्वीट से पता चल रहा है कि ये मामला यूपी के कासगंज का है. जहां दो महिला शिक्षिका आपस में दूध वितरण को लेकर जमकर मारपीट कर रही है. वहीं युवक ने जानकारी देते हुए लिखा है कि ये मामला सहावर के बाधारी कलां प्राथमिक विधालय का है.

Dimple Yadav

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

11 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

12 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

22 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago