सीमा हैदर को फिल्म में काम करने का मिला ऑफर
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब फिल्मों में काम करेगी. जल्द ही वो फिल्म निर्माता अमित जानी की आने वाली फिल्म ‘अ टेलर मर्डर स्टोरी’ में रॉ का किरदार निभाते हुए नजर आएगी. इसके लिए अमित जानी ने अपनी टीम के साथ सीमा हैदर और सचिन से उसके गांव रबूपुरा पहुंच कर मुलाकात की. इस दौरान अमित जानी सीमा हैदर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. अमित जानी के साथ फिल्म डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भारत सिंह ने सीमा हैदर का ऑडिशन लिया.
अमित जॉनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा हैदर का ऑडिशन लेने के बाद फैसला लिया गया है कि सीमा उनकी आने वाली फिल्म अ टेलर मर्डर स्टोरी में उन्हें रॉ एजेंट का किरदार दिया जाएगा. अब फिल्म प्रोडक्शन और सीमा हैदर यूपी एटीएस की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. जैसे ही एटीएस की तरफ से रिपोर्ट दी जाएगी. उसके बाद सीमा हैदर फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई जाएंगी.
अमित जॉनी बुधवार (2 अगस्त) को अपनी प्रोडक्शन टीम जानी फायरफॉक्स की टीम के साथ ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा गांव पहुंचे थे. जहां उन्होंने सीमा हैदर और सचिन मीना से मुलाकात की. अमित जानी ने सीमा हैदर को हिंदू धर्म अपनाने पर शॉल देकर सम्मानित किया. जिसके बाद सीमा ने भी अमित जानी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
यह भी पढ़ें- 252 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज या स्टूडियो छिनने का डर? जानें क्या है नितिन देसाई की सुसाइड के पीछे की वजह!
गौरतलब है कि अमित जानी उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हुई बेरहमी से हत्या पर फिल्म बना रहे हैं. जिसमें सीमा को भारतीय जासूस के किरदार को निभाने का ऑफर दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…