Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Seema Haider: बॉलीवुड में सीमा हैदर की हुई एंट्री! इस फिल्म निर्माता ने दिया काम करने का ऑफर, निभाएंगी RAW एजेंट का किरदार

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब फिल्मों में काम करेगी. जल्द ही वो फिल्म निर्माता अमित जानी की आने वाली फिल्म ‘अ टेलर मर्डर स्टोरी’ में रॉ का किरदार निभाते हुए नजर आएगी.

सीमा हैदर को फिल्म में काम करने का मिला ऑफर

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब फिल्मों में काम करेगी. जल्द ही वो फिल्म निर्माता अमित जानी की आने वाली फिल्म ‘अ टेलर मर्डर स्टोरी’ में रॉ का किरदार निभाते हुए नजर आएगी. इसके लिए अमित जानी ने अपनी टीम के साथ सीमा हैदर और सचिन से उसके गांव रबूपुरा पहुंच कर मुलाकात की. इस दौरान अमित जानी सीमा हैदर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. अमित जानी के साथ फिल्म डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भारत सिंह ने सीमा हैदर का ऑडिशन लिया.

फिल्म अ टेलर मर्डर स्टोरी में काम करेंगी सीमा हैदर

अमित जॉनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा हैदर का ऑडिशन लेने के बाद फैसला लिया गया है कि सीमा उनकी आने वाली फिल्म अ टेलर मर्डर स्टोरी में उन्हें रॉ एजेंट का किरदार दिया जाएगा. अब फिल्म प्रोडक्शन और सीमा हैदर यूपी एटीएस की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. जैसे ही एटीएस की तरफ से रिपोर्ट दी जाएगी. उसके बाद सीमा हैदर फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई जाएंगी.

रबुपुरा गांव पहुंची प्रोडक्शन टीम जानी फायरफॉक्स की टीम

अमित जॉनी बुधवार (2 अगस्त) को अपनी प्रोडक्शन टीम जानी फायरफॉक्स की टीम के साथ ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा गांव पहुंचे थे. जहां उन्होंने सीमा हैदर और सचिन मीना से मुलाकात की. अमित जानी ने सीमा हैदर को हिंदू धर्म अपनाने पर शॉल देकर सम्मानित किया. जिसके बाद सीमा ने भी अमित जानी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

यह भी पढ़ें- 252 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज या स्टूडियो छिनने का डर? जानें क्या है नितिन देसाई की सुसाइड के पीछे की वजह!

गौरतलब है कि अमित जानी उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हुई बेरहमी से हत्या पर फिल्म बना रहे हैं. जिसमें सीमा को भारतीय जासूस के किरदार को निभाने का ऑफर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital