देश

Nuh Violence: नूंह हिंसा पर बोले राहुल गांधी- ये कैसी देशभक्ति, जहां भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है…इस हिंसा से कुछ हासिल नहीं होगा

हरियाणा के नूंह जिले में शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा में अब तक कई लोगों की मौत हो गई और तमाम घायल हैं. हिंसा की आग आसपास के जिलों में भी पहुंच गई है. स्थिति को काबू करने के लिए संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंसा को लेकर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने नूंह और मेवात में हुई हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा है.

राहुल गांधी ने लोगों से की अपील

राहुल गांधी ने कहा कि ” ये कैसी देशभक्ति है, जहां भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है. भारत के विकास के लिए जरूरी है कि देश मे शांति कायम रहे. लोग अमन-चैन से रहें. हिंसा से सिर्फ देश का नुकसान होना. इससे हासिल कुछ भी नहीं होगा.”

राहुल गांधी ने लोगों से की अपील

राहुल गांधी ने देश में हो रही हिंसा को लेकर कहा, देश में नफरत फैलाना, भाई को भाई से लड़ाना कैसी देशभक्ति है? शुरू से बोल रहा हूं कि देश कभी भी नफरत और क्रोध से आगे नहीं बढ़ेगा. भारत की प्रगति हो, इसके लिए जरूरी है कि देश में शांति हो. सभी भारतवासियों से अपील करता हूं कि भाईचारा बनाए रखें और किसी के बहकावे में आकर हिंसा न करें, इससे कुछ भी हासिल नहीं होगा.

31 जुलाई को भड़की थी हिंसा

गौरतलब है कि 31 जुलाई को नूंह में एक धार्मिक जुलूस निकालने के दौरान एक समुदाय ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया था और वाहनों में तोड़-फोड़ करने के बाद आग लगा दी थी. जिसके बाद कई जगहों पर हिंसा की आग भड़क गई थी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं. इसके अलावा 5 अगस्त तक हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया है.

यह भी पढ़ें- Seema Haider: बॉलीवुड में सीमा हैदर की हुई एंट्री! इस फिल्म निर्माता ने दिया काम करने का ऑफर, निभाएंगी RAW एजेंट का किरदार

हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी वी एस एन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के कई जिलों, जिसमें पलवल, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम में अभी भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं. इसलिए इन जिलों में इंटरनेट सेवा सस्पेंड करने का आदेश जारी किया गया है. जिससे किसी तरह की कोई हिंसा न भड़कने पाए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

12 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago