फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पंजाबी 2025
मोहाली का पीसीए स्टेडियम आज रोशनी और सितारों की चमक से जगमगा उठा, जब यहां पंजाबी सिनेमा के सबसे भव्य उत्सव, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पंजाबी 2025 (Filmfare Awards Punjabi) का आयोजन हुआ. यह सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं था, बल्कि पंजाब की सांस्कृतिक समृद्धि का सबसे बड़ा जश्न था. इस ऐतिहासिक शाम में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय (CMD Upendra Rai) भी पहुंचे. उन्होंने नीरू बाजवा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया. इस मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी भी मौजूद रहे.
मोहाली के प्रतिष्ठित पीसीए स्टेडियम में 23 अगस्त 2025 की शाम देखने लायक थी. फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पंजाबी 2025 (Filmfare Awards Punjabi 2025) की रौनक ने सभी का मन मोह लिया. इसमें शिरकत करने के लिए भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय पहुंचे. हनी सिंह, शहनाज़ गिल, सतिंदर सरताज और जैकलीन फर्नांडिस जैसे बड़े कलाकारों ने समां बांध दिया. इस आयोजन में करीब 30 हजार दर्शक भी शामिल हुए.
फोर्स ऑफ टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि पंजाब और पंजाबी कलाकारों के लिए यह क्षण ऐतिहासिक है. हमने इस आयोजन को लेकर बहुत उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव महसूस किया है. इसके लिए लंबे समय से तैयारी चल रही थी. इस तरह के आयोजन से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा.
ये भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय पहुंचे खाटू श्याम मंदिर, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास भी रहे मौजूद
आज के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि पंजाबी सिनेमा का भविष्य उज्ज्वल है. फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पंजाबी 2025 सिर्फ कलाकारों को सम्मानित करने का मंच नहीं था, बल्कि यह पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर लाने का एक सफल प्रयास था. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय का शामिल होना बताता है कि ऐसे आयोजन पंजाबी कला, मनोरंजन और संस्कृति को एक नए मुकाम तक पहुंचाया जा सकते हैं. यह शो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…