Bharat Express DD Free Dish

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय पहुंचे खाटू श्याम मंदिर, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास भी रहे मौजूद

CMD Upendra Rai: भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय भगवान खाटू श्याम के दरबार में पहुंचे. इस दौरान उनके साथ प्रसिद्ध कवि और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास भी मौजूद रहे.

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर देश के उन प्रमुख तीर्थ स्थलों में से है, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु भगवान श्याम के दर्शन के लिए उमड़ते हैं. शनिवार को यहां का नजारा और भी खास हो गया, जब भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय भगवान खाटू श्याम के दरबार में पहुंचे. इस दौरान उनके साथ प्रसिद्ध कवि और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास भी मौजूद रहे.

सुबह से ही खाटूधाम की गलियां भक्तिमय माहौल से गूंज रही थीं. मंदिर की ओर जाने वाली संकरी गलियों में जैसे ही उपेंद्र राय और कुमार विश्वास पहुंचे, तो भक्तों ने जोर-जोर से “खाटू श्याम की जय” और “श्याम बाबा की जय” के नारे लगाए. दोनों अतिथि साधारण श्रद्धालुओं की तरह दर्शन के लिए पैदल ही गलियों से गुजरते हुए मंदिर परिसर में पहुंचे.

CMD Upendra Rai

मंदिर प्रबंधन की ओर से उनके स्वागत में पारंपरिक विधि से तिलक और पुष्प माला अर्पित की गई. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो. मंदिर परिसर में शंख और घंटियों की ध्वनि के बीच जब दोनों ने बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाया, तो वातावरण और भी आध्यात्मिक हो गया.

खाटू श्याम जी का यह मंदिर भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र है. मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से यहां आकर मुराद मांगता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है. यही वजह है कि आम भक्त से लेकर बड़े उद्योगपति, नेता और कलाकार तक यहां समय-समय पर दर्शन के लिए आते रहते हैं.

CMD Upendra Rai

इस अवसर पर स्थानीय श्रद्धालु भी काफी उत्साहित दिखे. कई लोगों ने मोबाइल कैमरों में इन खास पलों को कैद किया. पूरे खाटूधाम में आज का दिन खास बन गया, क्योंकि बाबा श्याम के आशीर्वाद के साथ पत्रकारिता और साहित्य की दो बड़ी हस्तियां यहां एक साथ नज़र आईं.

दिल्ली से खाटू श्याम का सफर हुआ आसान, शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा

दिल्ली से खाटू श्यामजी और सालासर बालाजी के लिए आज से लग्जरी हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत हो गई है. इस नई सुविधा के तहत श्रद्धालु अब सुबह दिल्ली से उड़ान भरकर एक ही दिन में दोनों मंदिरों के दर्शन कर वापस लौट सकेंगे.

पहली ही उड़ान में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय और प्रसिद्ध कवि और लेखक डॉ. कुमार विश्वास अपने परिवार के साथ खाटूश्यामजी पहुंचे. उनका हेलीकॉप्टर मंदिर से लगभग 9 किलोमीटर दूर जालूण्ड हेलीपैड पर उतरा. इसके बाद उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन किए.

CMD Upendra Rai

हेलिकॉप्टर सेवा के लिए ऐसे करें बुकिंग

इस हेलीकॉप्टर यात्रा का किराया प्रति यात्री 95 हजार रुपये तय किया गया है. कंपनी के अनुसार यह रेट लग्जरी सुविधाओं, वीआईपी दर्शन और संपूर्ण यात्रा अनुभव को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई है. बुकिंग के लिए श्रद्धालु कंपनी की वेबसाइट syandanaviation.com पर संपर्क कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read