देश

तेल की खरीद राष्ट्र के साथ वैश्विक हित भी, कीमतों में आती है स्थिरता : विदेश मंत्री जयशंकर

अमेरिका द्वारा कुछ ही दिनों में भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की तैयारी के बीच, विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को रूस के साथ भारत के ऊर्जा संबंधों का बचाव करते हुए कहा कि तेल खरीद से कीमतें स्थिर होकर राष्ट्रीय और वैश्विक हित सधते हैं.

राष्ट्रीय राजधानी में ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत ऊर्जा के मामले में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेना जारी रखेगा.

भारत से तेल खरीदने में समस्या है, तो न खरीदें

विदेश मंत्री जयशंकर ने उपस्थित लोगों से कहा, “यह हास्यास्पद है कि जो लोग व्यापार-समर्थक अमेरिकी प्रशासन के लिए काम करते हैं, वे दूसरों पर व्यापार करने का आरोप लगा रहे हैं. अगर आपको भारत से तेल या रिफाइंड उत्पाद खरीदने में कोई समस्या है, तो उसे न खरीदें.”

विदेश मंत्री ने कहा, “कोई आपको इसे खरीदने के लिए मजबूर नहीं करता. यूरोप और अमेरिका खरीदता है, इसलिए अगर आपको यह पसंद नहीं है तो इसे न खरीदें.”

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, 2022 में तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहरी चिंता थी. उन्होंने आगे  कहा, “उस समय कहा गया था कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना चाहता है तो उसे खरीदने दे, क्योंकि इससे कीमतें स्थिर होंगी.” उन्होंने आगे कहा, “भारत तेल की कीमतों को स्थिर करने के लिए तेल खरीद रहा है. हां, यह हमारे राष्ट्रीय हित में है, लेकिन यह वैश्विक हित में भी है.”

भारत रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार नहीं

इससे पहले, मॉस्को में एक प्रेस वार्ता के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि अमेरिका से भारत की तेल खरीद लगातार बढ़ रही है और भारत रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार नहीं है.

विदेश मंत्री ने मीडिया से कहा, “वह चीन है. हम एलएनजी के सबसे बड़े खरीदार नहीं हैं; वह यूरोपीय संघ है. हम वह देश नहीं हैं, 2022 के बाद रूस के साथ जिसके व्यापार में सबसे बड़ा उछाल आया. मुझे लगता है कि वे दक्षिण में कुछ देश हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हम एक ऐसा देश हैं, जहां अमेरिकी पिछले कुछ वर्षों से कह रहे हैं कि हमें विश्व ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए, जिसमें रूस से तेल खरीदना भी शामिल है.”

विदेश मंत्री जयशंकर ने मीडिया को बताया, “संयोग से, हम अमेरिका से भी तेल खरीदते हैं और यह मात्रा बढ़ी है.”

ये भी पढे़ं: एस जयशंकर की दो टूक, भारत से दिक्कत है तो न खरीदें तेल, हमारे लिए किसानों के हित सर्वोपरि है

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago