उत्तर प्रदेश

नोएडा और फरीदकोट से पकड़े गए शातिर बदमाश, सेंधमारी और वाहन चोरी में थे माहिर

नोएडा पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है. थाना फेज-1 की पुलिस ने रेकी कर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 15 दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटी और नसीम उर्फ कंचन के रूप में हुई है. दोनों आरोपी बेहद शातिर हैं और पहले भी कई बार वाहन चोरी की घटनाओं में लिप्त रहे हैं. इन पर दिल्ली-एनसीआर में कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

अपराधियों के खिलाफ लगातार चल रहा अभियान

इस संबंध में डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने आईएएनएस से कहा, “जनपद गौतमबुद्ध नगर में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. थाना फेज-1 की पुलिस ने बंटी और उसके साथी नसीम उर्फ कंचन को पकड़ा है. ये दोनों कॉलोनियों, सोसाइटी और कंपनियों के बाहर रेकी कर दोपहिया वाहनों की चोरी करते थे. एसएचओ और सर्विलांस टीम की मेहनत से इन्हें पकड़ा गया है और इनसे 15 गाड़ियां बरामद हुई हैं. इनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे पहले से चल रहे हैं. आगे की जांच जारी है.”

दूसरी ओर पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लग्जरी गाड़ियों में चोरी और दुकानों में सेंध लगाने का काम करता था. इस गैंग के कुल 8 चोरों को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपी लुधियाना और फिरोजपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं.

गिरोह पर 26 से अधिक आपराधिक मुकदमे

इस गिरोह पर 26 से अधिक आपराधिक मुकदमे विभिन्न जिलों में चोरी, डकैती की तैयारी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत दर्ज हैं.

एसपी मनविंदर बीर सिंह ने बताया कि यह गिरोह पिछले दिनों फरीदकोट शहर में सक्रिय था, जहां उन्होंने दुकानों के शटर तोड़कर लाखों रुपए का सामान और नकदी चुराई थी. 19-20 अगस्त की रात चोरों ने सेठिया वाला मोहल्ला स्थित दो दुकानों को निशाना बनाया था. मेडिकल स्टोर से इन्वर्टर, बैटरी, डीवीआर, आईफोन और 35 हजार रुपए तथा प्रॉपर्टी ऑफिस से एक एलईडी टीवी और 15 हजार रुपए चोरी किए गए थे.

पुलिस ने तकनीकी और मानवीय जानकारी के आधार पर इन पर छापेमारी की और फरीदकोट की दाना मंडी से गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया, जब ये स्कॉर्पियो गाड़ी में किसी वारदात की योजना बना रहे थे.

पूछताछ के बाद 3 और चोरों को किया गिरफ्तार

आरोपियों से पूछताछ के बाद 3 और चोर, आकाश उर्फ राजू, अमरीक सिंह उर्फ अमेरिका, और लवप्रीत सिंह, को फरीदकोट-फिरोजपुर रोड के पास अबनूर कॉलेज के नजदीक पुल सुआ से इनोवा कार सहित गिरफ्तार किया गया.

अमरीक सिंह उर्फ अमेरिका, गिरोह को कबाड़ की गाड़ियां चोरी के लिए मुहैया कराता था और वारदात के बाद उन्हें वापस ले लेता था. उस पर पहले से ही चोरी के 5 मामले दर्ज हैं. पुलिस ने इस गिरोह के पास से 3 इन्वर्टर बैटरी, 1 इन्वर्टर, 1 एसी, स्टेबलाइजर, 2 एलईडी टीवी, 1 स्कॉर्पियो, 1 इनोवा और तेजधार हथियार बरामद किए हैं.

प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह शहर में आगे और चोरी की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस की तत्परता ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया.

ये भी पढ़ें: UP News: बहराइच में हैवानियत की हद, गवाही से बचने के लिए पत्नी और तीन मासूम बच्चियों को नदी में जिंदा फेंका

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

39 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

2 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

3 hours ago