देश

कर्नाटक: Toxic फिल्म की शूटिंग के दौरान पेड़ काटने पर एफआईआर, वन मंत्री ने कहा- यह गंभीर चिंता पैदा करने वाला

कर्नाटक वन विभाग ने सुपरस्टार यश (Actor Yash) अभिनीत फिल्म ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के लिए बेंगलुरु में सैकड़ों पेड़ों को काटने की घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है. सूत्रों ने बताया कि अदालत से सहमति मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर में केवीएन प्रोडक्शंस, केनरा बैंक के महाप्रबंधक और एचएमटी के महाप्रबंधक को आरोपी बनाया गया है.

जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई

इससे पहले कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खांडरे (Eshwara Khandre) ने कहा कि फिल्म सुपरस्टार यश अभिनीत ‘टॉक्सिक’ (Film Toxic) की शूटिंग के लिए बेंगलुरु में एचएमटी की जमीन पर पेड़ों की कटाई के संबंध में कार्रवाई शुरू की जाएगी. मंत्री खांडरे ने कहा, “फिल्म ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के लिए एचएमटी के कब्जे वाली वन भूमि पर सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है.” उन्होंने कहा कि सैटेलाइट इमेज से यह अवैध काम साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. खांडरे ने कहा, “मैंने आज निरीक्षण के लिए मौके का दौरा किया. मैंने निर्देश दिया है कि इस अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.”

मंत्री ने निरीक्षण किया

खांडरे ने बताया कि टॉक्सिक फिल्म की शूटिंग चल रही है. मैंने व्यक्तिगत रूप से मौके का निरीक्षण किया है. वहां की पूरी तस्वीर बदल गई है और हवाई सर्वेक्षण की तस्वीरों से इसकी पुष्टि हुई है. मैं बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) को कार्रवाई की मांग करते हुए एक पत्र लिख रहा हूं. वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने का प्रावधान है. हमें सभी विवरण मिल गए हैं. उन्होंने कहा कि विभाग ने प्रारंभिक जानकारी भी प्रदान की है. खांडरे ने कहा, “अभी इस मामले की जांच की जानी है. मैंने इसके बारे में एक पत्र लिखा है. फिल्म की टीम ने भूमि पर एक छोटा सा गांव बनाया है. वन का संरक्षण मेरा सबसे बड़ा कर्तव्य है और मैं इससे समझौता नहीं करूंगा.”

कुमारस्वामी ने मंत्री पर लगाया आरोप

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खांडरे ने सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई हिंदुस्तान मशीन टूल्स (एचएमटी) की भूमि पर अतिक्रमण किया है. कुमारस्वामी ने कहा, “मैं जल्द ही सभी चीजों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करूंगा. ईश्वर खांडरे ने एचएमटी परिसर में अतिक्रमण किया है. अदालत में कानूनी विवाद चल रहा है और हम फैसले का इंतजार कर रहे हैं. हम प्रचार के लिए नहीं, बल्कि कानूनी तरीकों से यह लड़ाई लड़ेंगे.”

उन्होंने दावा किया कि खांडरे के पास जानकारी और ज्ञान का अभाव है, क्योंकि एचएमटी ने 2002 में जमीन केनरा बैंक को बेच दी थी. केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी खांडरे द्वारा एचएमटी की जमीन का दौरा करने और अभिनेता यश अभिनीत फिल्म ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के लिए बेंगलुरु में सैकड़ों पेड़ों को काटने के लिए कार्रवाई शुरू करने के एक दिन बाद आई है.

वन भूमि पर अतिक्रमण

कुमारस्वामी ने कहा, “चिक्कमगलुरु, कोडागु और बेंगलुरु जिलों सहित कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वन भूमि पर अतिक्रमण हुआ है. वन मंत्री केवल एचएमटी की जमीन के लिए विशेष चिंता दिखा रहे हैं.” केंद्रीय मंत्री ने कोलार जिले के श्रीनिवासपुरा में पूर्व स्पीकर द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई वन भूमि को खाली कराने में वन मंत्री के साहस पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “क्या खांडरे, आप गरीबों के लिए एक नियम और कांग्रेस नेताओं के लिए दूसरा नियम अपना रहे हैं. मुझे पता है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आपको क्या निर्देश दिए हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

10 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

34 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

54 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

58 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago