देश

मुस्लिम महिलाओं के नकाब हटा हैदराबाद से BJP उम्मीदवार माधवी लता चेक करने लगीं वोटर ID, वीडियो सामने आने के बाद मचा बवाल, दर्ज हुई FIR

हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ एक मतदान स्थल के दौरे के दौरान मुस्लिम महिलाओं के मतदाता पहचान पत्र की जांच करने का एक वीडियो क्लिप के सामने आने के बाद बवाल मच गया. वहीं इसे लेकर FIR भी दर्ज कर लिया गया है. बीजेपी प्रत्याशी पर मामला आईपीसी की धारा 171सी, 186, 505(1)(सी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 के तहत दर्ज किया गया है.

इस बारे में जानकारी देते हुए हैदराबाद के कलेक्टर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ” बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ रही उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ मलकपेट पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 171सी, 186, 505(1)(सी) और लोक अधिनियम प्रतिनिधित्व की धारा 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है.” वीडियो में भाजपा उम्मीदवार को बूथ के अंदर मुस्लिम महिलाओं से बुर्का हटाने और उनके मतदाता पहचान पत्र की जांच करने के साथ-साथ अपनी पहचान बताने के लिए कहते देखा जा सकता है.

माधवी लता ने कही ये बात

वीडियो के बारे में बात करते हुए बीजेपी नेता ने मीडिया को बताया कि उन्होंने महिलाओं से केवल अपनी पहचान सत्यापित करने का अनुरोध किया था और इसमें कुछ भी गलत नहीं है. मैं एक उम्मीदवार हूं. कानून के अनुसार उम्मीदवार को फेसमास्क के बिना आईडी कार्ड की जांच करने का अधिकार है. मैं एक पुरुष नहीं हूं, मैं एक महिला हूं और बहुत विनम्रता के साथ, मैंने उनसे केवल अनुरोध किया कि क्या मैं कृपया देख सकती हूं और आईडी कार्ड से सत्यापित करने की कोशिश की. अगर कोई इसे बड़ा मुद्दा बनाना चाहता है, तो इसका मतलब है कि वे डरे हुए हैं.”

असदुद्दीन ओवैसी से है मुकाबला

माधवी लता ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज हैदराबाद के अमृता विद्यालयम मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और कहा कि “सबका साथ ही सबका विकास है.” माधवी लता को हैदराबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार के लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख, असदुद्दीन ओवैसी और बीआरएस के गद्दाम श्रीनिवास यादव के रूप में एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खड़ा किया गया है. यह पहली बार है कि भाजपा ने हैदराबाद सीट से किसी महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

22 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

45 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

52 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

55 minutes ago