लाइफस्टाइल

क्या आप भी रात को देरी से खाते हैं खाना? हो सकते हैं गंभीर बीमारियों का शिकार

Habit Of Late Night Dinner: आजकल बीजी शेड्यूल के चलते लोगों की लाइफस्टाइल काफी बदल गई है. लेट नाइट जॉब के कारण कई लोग देर से रात का खाना खाते हैं. वहीं, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिनको रात में खाने की आदत होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं बहुत लेट खाना खाने की यह आदत सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है. ऐसा करना कई बीमारियों को दावत दे सकता है. हालांकि अगर आप कभी-कभी देर से खाना खा लेते हैं तो कोई दिक्कत की बात नहीं है, लेकिन अगर आप ऐसा रोज करते हैं तो आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार खाना खाने का सही टाइम रात 8 से 9 है, क्योंकि अगर आप 9 के बाद खाना खाते हैं तो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.एक्सपर्ट्स की मानें तो खाना खाने के तुरंत बाद नहीं लेटना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमी गति से काम करने लगता है, जिससे शरीर में कई बीमारियां पनपने लगती हैं. खाना खाने और सोने के बीच 2 घंटे का समय होना बहुत जरूरी है. देर रात भोजन करने से कब्‍ज, गैस, हाई ब्लड शुगर, मोटापा और हृदय रोग जैसे कई स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकते हैं.

पाचन की समस्या

रात में देर से खाना खाने की आदत का सबसे ज्‍यादा असर पाचन शक्ति पर पड़ता है. दरअसल रात को खाने के बाद कोई एक्टिविटी नहीं होती है और सीधे बेड पर जाते हैं. इससे खाना हुआ खाना ठीक से पच नहीं पाता है. जिससे एसिडिटी, ब्लोटिंग आदि की समस्या हो सकती है. इसके अलावा पेट के कई अन्‍य विकार भी होने लगते हैं.

बढ़ सकता है वजन

लेट नाइट खाने की वजह से वजन बढ़ने की समस्या बेहद आम है. दरअसल समय पर न खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है. जिससे ली गई कैलोरी सही से बर्न नहीं होती और शरीर में फैट बढ़ने लगता है. हेल्‍थ एक्‍सपर्ट के अनुसार, रात में खाना खाने के बाद अगर कोई एक्टिविटी नहीं हो तब भी खाने और सोने में दो घंटे का गैप जरूरी है.

ब्लड प्रेशर

रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक लगातार लेट नाइट खाना खाने की आदत से बीपी, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है. लेट खाने से वजन बढ़ता है, जिससे ब्लड शुगर अनियंत्रित होने लगता है. आगे चलकर यह हार्ट और ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानियां को जन्‍म देता है.

नींद की कमी

रात को देर से खाने की आदत से अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है. अक्सर लोगों की शिकायत होती है, उन्हें रात में जल्‍द नींद नहीं आती. इसका एक मूल कारण देर का खाना भी है. लेट खाने को हमारी बॉडी सही तरीके से पचा नहीं पाती है, जिसकी वजह से नींद में कमी आ सकती है.

एनर्जी लेवल में कमी

देर रात खाना खाने से आपको दूसरे दिन कब्ज, सिर दर्द और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.  साथ ही सही से पाचन न होने के कारण शरीर को जरूरी पोषक तत्‍व नहीं मिल पाते और एनर्जी लेवल कम रहता है. ऐसे में आपका पूरा दिन वेस्ट हो जाता है.

ब्रेन के लिए नुकसानदायक

देर रात खाना खाना खाने का असर ब्रेन के लिए भी काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है. रात में नींद न आने और पेट से जुड़ी कई अन्‍य समस्‍याओं के कारण अगले दिन एकाग्रता और मेमोरी पर भी इसका असर पड़ सकता है. रात के खाने में अधिक फाइबर वाला खाना बेहतर होता.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago