देश

Maharashtra Fire: दास्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 6 कर्मचारियों की जलने से मौत, कई घायल

Maharashtra Fire: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में स्थित एक दास्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की झुलस कर मौत हो गई. इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं. घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

रविवार सुबह अचानक लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर में एक दास्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार (31 दिसंबर) की सुबह अचानक आग लग गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि “वालुज एमआईडीसी इलाके में स्थित इमारत के अंदर 5 कर्मचारी आग लगने के बाद फंस गए.” सूचना मिलते ही मौके पर दमकल और पुलिस विभाग की टीमों ने पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. जिसमें 6 लोगों के शवों को बरामद किया गया है. इसके अलावा घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

कॉटन के हैंड ग्लव्स तैयार करती है कंपनी

बताया जा रहा है कि यह कंपनी कॉटन के हैंड ग्लव्स तैयार करती है. आग लगने से फैक्ट्री के अंदर हड़कंप मच गया. फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि बिल्डिंग के अंदर 5 लोग फंसे हैं. स्थानीय लोगों की मदद से 4 की कर्मचारियों की पहचान की गई है, जिसमें भुल्ला शेख, कौसर शेख, इकबाल शेख और मगरूफ शेख शामिल हैं. आग लगने की घटना उस वक्त हुई जब कंपनी बंद थी और सभी कर्मचारी सो रहे थे.

यह भी पढ़ें- Bharat Express Opinion Poll: देश के सबसे लोकप्रिय नेता कौन हैं? लोकसभा चुनाव से पहले सर्वे से जानिए जनता की राय

15 लोग कंपनी के अंदर सो रहे थे

आग लगने के दौरान कंपनी में करीब 15 लोग थे. जिसमें से कुछ लोग बचकर निकलने में कामयाब हो गए. वहीं कुछ लोग अंदर ही फंस गए. दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अंदर फंसे श्रमिकों को निकालने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल आग लगने की वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago