20 रुपये और ‘सच्चा सौदा’: गुरु नानक देव जी की प्रेरक कथा
राम मंदिर प्रतीकात्मक तस्वीर
Bharat Express Opinion Poll: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चल रहे राजनीतिक सरगर्मियों को समझने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल और रोडमैप टू विन रिसर्च फर्म द्वारा देशव्यापी सर्वे किया गया है. जिसमें देश की जनता से अपने विचारों को साझा किया है. सर्वे में कई चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं. सर्वे के दौरान जनता से सवाल किया गया कि क्या राम के नाम पर सियासत करना सही है? इसके अलावा राम मंदिर, हिंदुत्व और सनातन जैसे मुद्दे लोकसभा चुनाव के धुरी रहने वाले हैं? तो इस पर जनता के जवाब सामने आए हैं.
गौरतलब है कि राम मंदिर को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है. विपक्ष का कहना है कि बीजेपी राम मंदिर के नाम पर सियासत कर रही है. वहीं बीजेपी ने इसको लेकर कांग्रेस पर हमलावर है. चलिए अब आपको सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि जनता इस पर क्या सोचती है.
जब जनता से सवाल किया कि क्या राम के नाम पर सियासत करना सही है? तो इस पर जनता 23 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया. वहीं 67 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया. वहीं 10 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया है.
23 फीसदी- हां
67 फीसदी- नहीं
10 फीसदी- पता नहीं
वहीं जब जनता से सवाल किया कि क्या राम मंदिर, हिंदुत्व और सनातन जैसे मुद्दे लोकसभा चुनाव के धुरी रहने वाले हैं? तो इस पर 49 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया. वहीं 39 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया. इसके अलावा 12 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया है.
49 फीसदी- हां
39 फीसदी- नहीं
12 फीसदी- पता नहीं
संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…
बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से फोन पर बातचीत कर भारत-जर्मनी…
मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को…
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दिगलीपुर दौरे…
कानपुर के बर्रा क्षेत्र में तीन शादियां कर चुकी युवती प्रगति के चौथे युवक के…