देश

नई दिल्ली में पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग पर दिया जोर

Amit Shah BIMSTEC Meeting: राजधानी नई दिल्ली में पहली बार बिम्सटेक (BIMSTEC) गृह मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया गया. इस महत्वपूर्ण सम्मेलन की मेजबानी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए क्षेत्रीय सहयोग, सुरक्षा और आपसी विश्वास को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि यह मंच क्षेत्रीय एकीकरण और सामूहिक सुरक्षा के लिए बेहद अहम साबित हो रहा है.

अपने संबोधन में गृह मंत्री ने भारत की प्राचीन संस्कृति और विदेश नीति का जिक्र करते हुए कहा कि देश “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है. भारत हमेशा से शांति, सह-अस्तित्व और पूरी मानवता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहा है.

भारत कभी किसी भी देश पर हमला नहीं किया

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत ने कभी भी किसी देश पर हमला करने या उस पर दबदबा बनाने की नीति में विश्वास नहीं किया है. भारत की प्राथमिकता हमेशा से हर देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना तथा आपसी मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीकों से सुलझाना रही है.

बैठक में आगे की रूपरेखा पर बात करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान को याद किया, जो उन्होंने 4 अप्रैल 2025 को छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान दिया था. पीएम मोदी ने कहा था कि बिम्सटेक केवल एक क्षेत्रीय मंच मात्र नहीं है, बल्कि यह सभी को साथ लेकर चलने वाले विकास और सुरक्षा का एक आदर्श मॉडल है.

आपसी सहयोग की गृहमंत्री ने की अपील

इसी सोच को जमीन पर उतारने का आह्वान करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि अब सभी सदस्य देशों के गृह मंत्रियों के रूप में यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम इस आपसी सहयोग को एक व्यावहारिक और ठोस प्रणाली में बदलें. इससे न केवल हमारे नागरिकों की सुरक्षा पुख्ता होगी, बल्कि सदस्य देशों की एजेंसियों की कार्यक्षमता और आपसी तालमेल भी और अधिक मजबूत हो सकेगा.

ये भी पढ़ें- विरोध प्रदर्शनों से ठप हुआ कनॉट प्लेस का व्यापार! वकीलों और व्यापारियों ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा

इस बैठक को दक्षिण एशिया और आशियाना देशों के बीच सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कंगना रनौत का शाही स्वैग वायरल! सिल्क लहंगे और गोल्ड ज्वेलरी में दिखीं किसी महारानी से कम नहीं

 Kangana Ranaut Royal Look: कंगना रनौत का पारंपरिक फैशन और रॉयल एथनिक स्टाइल महिलाओं के…

26 minutes ago

‘32,000 सैनिक मारे गए, खत्म करो युद्ध…’, रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर पर ट्रंप का बड़ा खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रयासों से रूस और यूक्रेन एनर्जी…

45 minutes ago

‘कर्ज के तले लगा दी जिंदगी की बाजी!’ गनीमत…यूपी पुलिस ने टाइम पर पहुंच बचाई युवक की जान

Jhansi News Today: उत्तर प्रदेश के झांसी में 15 हजार रुपये के कर्ज के तनाव…

1 hour ago

सड़क पर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पंचकूला, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पंजाब के दो कुख्यात बदमाश घायल

Panchkula Police Encounter: हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के एक कुख्यात गैंग से जुड़े दो…

1 hour ago

विरोध प्रदर्शनों से ठप हुआ कनॉट प्लेस का व्यापार! वकीलों और व्यापारियों ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हालिया प्रदर्शनों और पाबंदियों के चलते कारोबार और न्यायिक कामकाज पर…

1 hour ago