दुनिया

‘32,000 सैनिक मारे गए, खत्म करो युद्ध…’, रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर पर ट्रंप का बड़ा खुलासा

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे खूनी संघर्ष को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है. ट्रंप ने दावा किया है कि उनके कहने पर ही दोनों देश ‘एनर्जी सीजफायर’ (Energy Ceasefire) के लिए माने हैं.

इस बीच, युद्ध की भीषण तबाही का जिक्र करते हुए ट्रंप ने आंकड़े सामने रखे और बताया कि इस एक महीने के भीतर इस जंग में करीब 32,000 लोगों (ज्यादातर सैनिकों) की मौत हो चुकी है. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि अब इस विनाशकारी युद्ध को हर हाल में बंद होना चाहिए.

ट्रंप ने बताई युद्ध की खौफनाक सच्चाई

मीडिया से बातचीत करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध के आंकड़ों पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि क्या किसी ने इस महीने के आंकड़े देखे हैं? इस जंग में केवल एक महीने के भीतर 32,000 जानें चली गई हैं, जिनमें भारी संख्या में सैनिक शामिल हैं.

ट्रंप ने साफ किया कि युद्ध कोई समाधान नहीं है, बल्कि यह इंसानी सभ्यता के लिए एक बड़ी आपदा है. यही वजह है कि उन्होंने पुतिन और जेलेंस्की दोनों को एक मंच पर आकर इस खून-खराबे को हमेशा के लिए खत्म करने का कड़ा संदेश दिया है.

एनर्जी सीजफायर के उल्लंघन पर बोले ट्रंप

जब अमेरिकी राष्ट्रपति से यह सवाल किया गया कि एनर्जी सीजफायर पर सहमति बनने के बाद भी यूक्रेन पर लगातार हमलों की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी लेनी होगी क्योंकि उल्लंघनों की खबरें दोनों तरफ से आ रही हैं.

हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि छोटे-मोटे विवादों से ऊपर उठकर दोनों नेताओं को शांति की तरफ कदम बढ़ाना ही होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

कंगना रनौत का शाही स्वैग वायरल! सिल्क लहंगे और गोल्ड ज्वेलरी में दिखीं किसी महारानी से कम नहीं

 Kangana Ranaut Royal Look: कंगना रनौत का पारंपरिक फैशन और रॉयल एथनिक स्टाइल महिलाओं के…

25 minutes ago

नई दिल्ली में पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग पर दिया जोर

Amit Shah BIMSTEC Meeting: राजधानी नई दिल्ली में पहली बार बिम्सटेक (BIMSTEC) गृह मंत्रियों की…

42 minutes ago

‘कर्ज के तले लगा दी जिंदगी की बाजी!’ गनीमत…यूपी पुलिस ने टाइम पर पहुंच बचाई युवक की जान

Jhansi News Today: उत्तर प्रदेश के झांसी में 15 हजार रुपये के कर्ज के तनाव…

1 hour ago

सड़क पर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पंचकूला, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पंजाब के दो कुख्यात बदमाश घायल

Panchkula Police Encounter: हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के एक कुख्यात गैंग से जुड़े दो…

1 hour ago

विरोध प्रदर्शनों से ठप हुआ कनॉट प्लेस का व्यापार! वकीलों और व्यापारियों ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हालिया प्रदर्शनों और पाबंदियों के चलते कारोबार और न्यायिक कामकाज पर…

1 hour ago