देश

पहले थूका फिर मौलवी समेत सभी ने पीटा, मदरसे के छात्र को तालिबानियों जैसी सजा, शर्मनाक घटना के सामने आने के बाद दोषियों पर FIR दर्ज

Maharashtra: अमूमन आपने ऐसा सुना होगा कि स्कूल में कोई बच्चा किसी का कुछ चोरी कर ले तो समझाकर या बता कर कहा जाता ये गलत है, लेकिन महाराष्ट्र मे एक ऐसा मामला आया जिसके बारे में सुन कर आप भी हैरान हो जाएंगे. वहीं खबर जानने के बाद आप खुद कह उठेंगे कि ऐसा तो तालिबानी हुकूमत में होता है.

दरअसल महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें मदरसे के छात्र को तालिबानी हुकूमत जैसी सजा दी जाती ​है.

मौलाना के कहने पर दूसरों ने भी थूका

यह पूरी घटना सूरत के रहने वाले छात्र के साथ हुई है. जिसका दाखिला संभाजीनगर के जामिया बुरहानुल उलूम मदरसा में एक साल पहले हुआ था. मदरसे के पास की दुकान से कथित तौर पर 100 रुपये की घड़ी चुराने के आरोप में एक मदरसा छात्र को उसके टीचर और साथी छात्रों ने बेरहमी से मारा और उसके बाद उस पर सबने मिलकर थूका भी. चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में मालिक द्वारा कैद हो गई थी. जिसके बाद चोरी का पता चलने पर दुकान मालिक ने मदरसे के शिक्षक मौलाना सैयद उमर अली को सूचना दी. शिकायत मिलने पर, उमर अली ने लड़के के आधे कपड़े उतार दिए गए और मदरसे के छात्रों को उसपर थूकने को कहा. जिसके बाद उस पर सबने मिलकर थूका. यह पूरी घटना किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर डाल दिया. जिसके बाद तहलका मचा हुआ है.

इसे भी पढ़ें: Bengaluru Cafe Blast: कर्नाटक के फेमस रामेश्वरम कैफे में धमाका, 3 कर्मचारियों समेत चार घायल- VIDEO

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरु की जांच

ये मामला तब प्रकाश में आया जब मदरसे के पीड़ित छात्र ने इस बात की जानकारी माता पिता को दी. इसके बाद उसके माता पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से ​की. छात्र के माता-पिता की शिकायत पर छत्रपति संभाजीनगर में उमर अली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के मुताबिक, मामले में आईपीसी की धारा 323 और 324 और बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम की धारा 75 और 87 सहित कई धाराओं के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

25 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

37 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

46 minutes ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

1 hour ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago