देश

FIU ने 9 ऑफशोर वर्चुअल डिजिटल एसेट्स सर्विस प्रोवाइडर्स को जारी किया कारण बताओ नोटिस

फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट इंडिया (FIU IND) ने 9 ऑफशोर वर्चुअल डिजिटल एसेट्स सर्विस प्रोवाइडर्स (VDA SPs) बिनेंस, कुकोइन, हुओबी, क्रैकन, गेट.आईओ, बिट्ट्रेक्स, बिटस्टैम्प, एमईएक्ससी ग्लोबल, बिटफिनेक्स को अनुपालन कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय ने दी है.

URL ब्लॉक करने की सिफारिश

एफआईयू आईएनडी ने भारत में पीएमएल अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन किए बिना अवैध रूप से संचालित होने वाली नौ संस्थाओं के यूआरएल को ब्लॉक करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को लिखा है. वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “निदेशक एफआईयू आईएनडी ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव को उन संस्थाओं के यूआरएल को ब्लॉक करने के लिए लिखा है, जो भारत में पीएमएल अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन किए बिना अवैध रूप से काम कर रहे हैं.”

मनी लांड्रिग का आरोप

FIU ने मनी लांड्रिग कानून का उल्लंघन करने के आरोप में नौ विदेशी क्रिप्टोकरेंसी और वर्चुअल डिजिटल एसेट (वीडीए) प्लेटफार्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. एफआइयू ने इन 9 वर्चुअल डिजिटल एसेट्स सर्विस प्रोवाइडर्स पर मनी लांड्रिंग के साथ आतंकवाद के लिए फंडिंग का आरोप लगाया है.

वर्चुअल डिजिटल एसेट्स सर्विस प्रोवाइडर्स (वीडीए एसपी) को मार्च 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएल) अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत एंटी मनी लॉन्ड्रिंग/काउंटर फाइनेंसिंग ऑफ टेररिज्म (एएमएल-सीएफटी) ढांचे के दायरे में लाया गया था.

ऑफशोर संस्थाओं के खिलाफ अनुपालन कार्रवाई के हिस्से के रूप में, फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट इंडिया (एफआईयू आईएनडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 की धारा 13 के तहत इन नौ ऑफशोर वर्चुअल डिजिटल एसेट्स सर्विस प्रोवाइडर्स (वीडीए एसपी) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

इसे भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन के बाद अब बदला अयोध्या एयरपोर्ट का नाम, अब होगा महार्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट

FIU IND के साथ रजिस्टर्ड होना जरूरी

बता दें कि भारत में काम करने वाले VDA (ऑफशोर और ऑनशोर दोनों) और वर्चुअल डिजिटल एसेट्स और फिएट मुद्राओं के बीच विनिमय, वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के हस्तांतरण, डिजिटल एसेट्स की सुरक्षा जैसी गतिविधियों में लगे हुए हैं, उन्हें FIU IND के साथ रजिस्टर्ड होना जरूरी है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

19 minutes ago

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

53 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

1 hour ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

1 hour ago

कौन है उज्जैन की ‘मिस्ट्री वुमन’? पहले दो बच्चों को छोड़ा, फिर तीसरे को प्लेटफॉर्म में रख हुई ओझल

Ujjain Railway Station Mystery News: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 4 दिन…

1 hour ago

1-2 नहीं..पूरे 800 बंदर! ऐसा क्या हुआ कि एटा से मथुरा तक मचा तहलका?

Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…

2 hours ago