दुनिया

कतर में 8 पूर्व नौसैनिकों की मौत की सजा पर लगी रोक, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

Qatar Dahra Global Case: कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को लिए कल गुरुवार (28 दिसंबर) का दिन उम्मीद की बड़ी किरण लेकर आया. इन 8 लोगों की सजा पर रोक लगा दी गई है. दाहरा ग्लोबल केस में अपील कोर्ट ने कल गुरुवार को अपना फैसला सुनाते हुए इन 8 पूर्व सैनिकों की सजा कम कर दी है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि अपील कोर्ट में परिवार के सदस्यों के साथ कतर में उनके राजदूत और अन्य अधिकारी मौजूद थे. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हम शुरू से ही उनके साथ खड़े रहे हैं और भविष्य में भी हर तरह की कूटनीतिक और कानूनी मदद देते रहेंगे. इसके बाद से ही इनके वतन वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं. बीजेपी ने और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने इसको लेकर खुशी जताई है.

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है. बीतें दिनों ही दुबई में 2 दिसंबर 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी की मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेता एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे और मुस्कुराहट के साथ मुलाकात की. ऐसे में तभी लगने लगा था कि हो सकता है आने वाले दिनों में कतर की जेल में बंद 8 भारतीयों को जल्दी ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. विदेश नीति के जानकारों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के शेख की इस मुलाकात और दोनों के बीच बने समीकरणों ने 8 भारतीयों को फांसी की सजा से राहत देने में बड़ा रोल निभाया है.

इसे भी पढ़ें: Elon Musk: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की फैक्ट्री में रोबोट ने इंजीनियर पर किया हमला, जमीन पर पटका फिर पीठ में घुसेड़ दिया पंजा

एक साल बिना मुकदमें के हिरासत में रखा गया

8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को 30 अगस्त 2022 को गिरफ्तार किया था. कतर की अदालत ने इन आठ लोगों को मौत की सजा सुनाई थी. वहीं सजा से बिना कोई मुकदमा चलाए इन्हें एक साल तक हिरासत में रखा गया. इन लोगों पर जासूसी का आरोप लगाया गया था. 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों के नाम कमांडर सुग्नाकर पकाला, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कमांडर पूर्णेन्दु तिवारी, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और सेलर रागेश हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

6 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

25 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

37 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago