Bharat Express DD Free Dish

Show Cause notice

वकील के खिलाफ आरोप था कि उसने वैवाहिक मामले में कार्यवाही के दौरान पारिवारिक न्यायालय के साथ दुर्व्यवहार किया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने 9 दिसंबर 2024 को वकील को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.

जिला कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेवे ने ई-गवर्नेंस के सहायक प्रबंधक केके तिवारी पर हंसने के आरोप में शोकॉज नोटिस जारी किया. यह मामला सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 821वीं रैंक हासिल करने वाली पूजा खेडकर पर सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए फर्जी विकलांगता और ओबीसी प्रमाण-पत्र जमा करने समेत कई आरोप हैं.

संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आयोग की जांच से पता चला है कि पूजा खेडकर ने अपनी पहचान छिपाकर नियमों का उल्लंघन करते हुए तय सीमा से ज्यादा बार सिविल सेवा परीक्षा दी है.

FIU ने मनी लांड्रिग कानून का उल्लंघन करने के आरोप में नौ विदेशी क्रिप्टोकरेंसी और वर्चुअल डिजिटल एसेट (वीडीए) प्लेटफार्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

Go First एयरलाइन की उड़ान 9 जनवरी को बेंगलुरू हवाई अड्डे पर 50 से अधिक यात्रियों को सवार करना भूल गई थी. बेंगलुरु के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ये घटना सोमवार की सुबह 5.45 बजे पर हुई.