देश

मंडी में फ्लैश फ्लड ने मचाई भारी तबाही, सड़कों पर भरा मलबा, हाईवे पर लैंडस्लाइड से रास्ते बंद, अब तक 164 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी (Mandi) ज़िले में सोमवार देर रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. रात 11 बजे से लगातार बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. सबसे ज़्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक मंडी क्षेत्रीय अस्पताल है, जहां अत्यधिक जल जमाव है और आस-पास की नालियों का पानी ओवरफ्लो हो रहा है. अस्पताल तक पहुंचने का मुख्य मार्ग बंद कर दिया गया है.

Mandi में फ्लैश फ्लड से जन-जीवन प्रभावित

स्थानीय प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, मंडी (Mandi) शहर और उसके आसपास कई भूस्खलन हुए हैं, जिससे यातायात बाधित हुआ है और भूस्खलन- प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों के लिए ख़तरा पैदा हो गया है. इन भूस्खलनों के मलबे ने प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे अफ़रा-तफ़री और बढ़ गई है. चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड होने से मंडी और कुल्लू के बीच कई जगहों पर हाईवे बंद हो गया है, जिस कई वाहन फंसे हुए हैं, और मार्ग पर कई जाम वाले स्थानों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं.

अब तक 164 मौतें हुईं

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2025 मानसून सीजन (20 जून से 28 जुलाई तक) के दौरान राज्य में कुल मौतों की संख्या 164 तक पहुंच गई है. इनमें से 90 मौतें भूस्खलन, अचानक बाढ़, बादल फटने, डूबने और बिजली का झटका लगने जैसे वर्षाजनित कारणों से हुई हैं, जबकि 74 लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं में गई है.

यह भी पढ़ें- Monsoon Session : ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह लोकसभा में देंगे विपक्ष के सवालों के जवाब, शाम को पीएम मोदी का होगा समापन भाषण

ज़िलेवार इन मौतों का आंकड़ा देखें, तो मंडी (Mandi) में सबसे ज़्यादा मौतें (32) दर्ज की गईं, उसके बाद कांगड़ा (24) और चंबा (17) का स्थान रहा. इस तबाही में न सिर्फ़ लोगों की मौत हुई है, बल्कि घरों, मवेशियों और सार्वजनिक संपत्ति को भी काफ़ी नुकसान हुआ है. एसडीएमए चौबीसों घंटे स्थिति पर नजर रख रहा है और जनता से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा जारी परामर्श का पालन करने का आग्रह कर रहा है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

15 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

17 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

35 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

1 hour ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

1 hour ago