Bharat Express DD Free Dish

Monsoon Session : ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह लोकसभा में देंगे विपक्ष के सवालों के जवाब, शाम को पीएम मोदी का होगा समापन भाषण

गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा की शुरुआत की थी.

Amit Shah

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह

ससंद में चल रहे मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा जारी है. मंगलवार (29 जुलाई) को चर्चा के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में विपक्ष के सवालों के जवाब देंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी का लोकसभा में शाम को समापन भाषण होगा.

Operation Sindoor पर जवाब देंगे अमित शाह

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा की शुरुआत की थी. रक्षा मंत्री ने निचले सदन (लोकसभा) में बोलते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य सीमा पार करना या क्षेत्र पर कब्जा करना नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य पाकिस्तान द्वारा वर्षों से पोषित आतंकवाद की नर्सरियों को नष्ट करना था और उन निर्दोष परिवारों को न्याय दिलाना था, जिन्होंने सीमा पार हमलों में अपने प्रियजनों को खोया है.”

Operation Sindoor का उद्देश्य पाकिस्तान को दंडित करना था

रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेतरतीब पागलपन नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति और “मौलिक क्रोध बताया, तथा इस बात पर जोर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर का समग्र राजनीतिक-सैन्य उद्देश्य आतंकवाद के रूप में प्रॉक्सी वॉर लड़ने के लिए पाकिस्तान को दंडित करना था.

यह भी पढ़ें- लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर भड़के अमित शाह, कहा- इसलिए वो वहां बैठे हैं, अगले 20 वर्षों तक वहीं रहेंगे

भारत परमाणु ब्लैकमेलिंग के आगे झुकेगा नहीं

राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान भारत ने न केवल अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया, बल्कि अपने राष्ट्रीय संकल्प, नैतिकता और राजनीतिक कौशल का भी प्रदर्शन किया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नई दिल्ली किसी भी आतंकवादी हमले का निर्णायक और स्पष्ट जवाब देगी. उन्होंने कहा, आतंकवाद को पनाह और समर्थन देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. भारत किसी भी तरह के परमाणु ब्लैकमेलिंग या अन्य दबावों के आगे झुकने वाला नहीं है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read