देवघर में बस और ट्रक की भीषण टक्कर.
झारखंड के देवघर (Deoghar) जिले में बस और ट्रक की हुई भीषण टक्कर में 5 कावंड़ियों की मौत हो गई, और कई घायल हैं. सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पहुंच कर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है. घायलों को अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है.
जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के समीप गोड्डा देवघर मुख्य मार्ग पर ये हादसा हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जोर हुई कि बस के परखच्चे उड़ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. इसके साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
इस दर्दनाक हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है, उन्होंने एक्स पर लिखा- आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है. जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है. बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें.
यह भी पढ़ें- मंडी में फ्लैश फ्लड ने मचाई भारी तबाही, सड़कों पर भरा मलबा, हाईवे पर लैंडस्लाइड से रास्ते बंद, अब तक 164 लोगों की मौत
गोड्डा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए हादसे की जानकारी दी. उन्होंने लिखा- मेरे लोकसभा के देवघर (Deoghar) में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…