देश

Delhi MCD Election: 60 उम्मीदवार कभी नहीं गए स्कूल, बीजेपी की रामदेवी शर्मा सबसे अमीर- ADR की रिपोर्ट आई सामने

MCD Election News: अगले महीनें की चार तारीख को दिल्ली एमसीडी का चुनाव होने वाला है. तमाम पार्टियां जोर आजमाइश में लगी हुईं हैं. ऐसे में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR)  की एक रिपोर्ट आई है जिसमे खुलासा हुआ की सबसे अधिक करोड़पति उम्मीदवार भाजपा के हैं दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी है वहीँ तीसरे नंबर पर कांग्रेस है.

कितने पढ़े लिखे हैं दिल्ली एमसीडी चुनाव के उम्मीदवार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा शनिवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली नगरपालिका चुनाव लड़ने वाले 35 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार कम से कम स्नातक हैं, जबकि चार प्रतिशत “निरक्षर” हैं. यानि 60 ऐसे उम्मेदवार हैं जो कभी  स्कूल नहीं गयें.440 उम्मीदवारों के पास उच्च शिक्षा की डिग्री है.इसके अलावा 20 ऐसे उम्मेदवार हैं जो शक्षर तो हैं लेकिन स्कूल नहीं गए हैं. 6 ऐसे भी उम्मीदवार हैं जिनके पास पीएचडी की डिग्री है.

इतनो के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले –

अपने हलफनामे में आप के 248 में से 45 उम्मीदवारों , भाजपा से के 249 में से 27  और कांग्रेस के 245 में से 25 उम्मीदवारों ने उनके खिलाफ आपराधिक मामले होने की बात कही है, वहीं आप के 248 उम्मीदवारों में से 19, भाजपा के 249 उम्मीदवारों में से 14 ,और कांग्रेस के 245 उम्मीदवारों में से 12 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें-Rampur Bypolls: ए अल्लाह! हिंदुस्तान में ऐसे लाखों लोग पैदा कर दे जो मुर्गियां चुराएं, भैंस चुराएं मगर यूनिवर्सिटी बनवा दें- रामपुर में बोले आजम खान

 

इतने करोड़पति उम्मीदवार हैं एमसीडी चुनाव में 

दिल्ली निकाय चुनाव में धन बल की भूमिका इसी बात से स्पष्ट होती है कि सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने धनवान उम्मीदवारों को टिकट दिया है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR)  की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य दलों में भाजपा के 249 उम्मीदवारों में से 162, आप के 248 उम्मीदवारों में से 148 और कांग्रेस के 245 उम्मीदवारों में से 107 के पास 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति है. भाजपा की रामदेवी वर्मा सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. उनके पास 66 करोड़ की चल और अचल सम्पति है. एमसीडी चुनाव 2022 में चुनाव लड़ने वाले प्रति उम्मीदवार की औसत संपत्ति 2.27 करोड़ रुपए है. 2017 के एमसीडी चुनावों में 2,315 उम्मीदवारों की प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 1.61 करोड़ रुपए थी.

एमसीडी चुनाव 2022 में चुनाव लड़ने वाले प्रति उम्मीदवार की औसत संपत्ति 2.27 करोड़ रुपए है. 2017 के एमसीडी चुनावों में 2,315 उम्मीदवारों की प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 1.61 करोड़ रुपए थी. आने वाले एमसीडी चुनाव के लिए गए विश्लेषण में 249 भाजपा उम्मीदवारों में प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 4.04 करोड़ रुपये है, 248 आप उम्मीदवारों के पास 3.74 करोड़ रुपये और कांग्रेस के 245 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.98 करोड़ रुपये है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

12 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

3 hours ago