संगीतकार ए.आर. रहमान उनकी दोनों बेटियां (फोटो)
Khatija and Rahima Rahman: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही हैं. सुपरकार और स्पोर्ट्स कार की कंपनीज भी अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर चुकी हैं. आम लोगों के साथ-साथ मशहूर हस्तियां भी इलेक्ट्रिक कारों को चुन रही हैं. हाल ही में संगीतकार ए.आर. रहमान की बेटियों ने नई Porsche Taycan electric sports car खरीदी है, जिसकी तस्वीर ए.आर. रहमान ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की है.
तस्वीर में ए.आर. रहमान की दोनों बेटियां खतीजा रहमान और रहीमा रहमान कार के सामने पोज दे रही हैं. ब्लू कलर की Porsche Taycan electric sports car बेहद शानदार लग रही है. फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं.
बता दें ए आर रहमान के तीन बच्चे हैं और वे सभी अपने पिता के नक्शेकदम पर हैं. खतीजा रहमान एक संगीतकार और ए. आर. रहमान फाउंडेशन की निदेशक हैं. दूसरे दोनों भी playback singing और music production में हैं. इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार की कीमत 1.53 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है और 2.34 करोड़ रुपये, एक्स-शोरूम तक जाती है. Porsche Taycan की टॉप स्पीड 260 किमी प्रति घंटा है. ये कार 2.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup देखने कतर पहुंचीं नोरा फतेही ने स्टेडियम में किया डांस, वायरल हुआ VIDEO
एआर रहमान के काम के बारे में बात करें तो उन्होंने हाल ही में गौतम वासुदेव मेनन द्वारा निर्देशित मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन: I और वेंधु तनिंधथु काडू के लिए म्यूजिक दिया. इसके अलावा उन्होंने ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर अभिनीत हिंदी फिल्म पिप्पा के संगीत पर भी काम किया है.
आपको बता दें कि एआर रहमान के तीन बच्चे और सभी अपने पिता की तरह म्यूजिक से जुड़े हैं. खातीजा संगीतकार हैं और एआर रहमान फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं. उनके बाकी दो बच्चे भी सिंगिंग और म्यूजिक प्रोडक्शन में ही अपना करियर बना रहे हैं.
बता दें कि एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक और पोस्ट शेयर किया था. जिसमें वो रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ जैमिंग कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए एआर रहमान ने लिखा था,”मुंबई में lalsalaam के लिए सबसे होनहार महिला निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ जैमिंग”.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…