देश

नीतीश के लिए सपा नेता ने प्रशांत किशोर पर बोला हमला, कहा- सावधान! महाशय BJP वाले हैं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 लोकसभा चुनाव के लिए  खुद को पीएम मैटिरियल का बड़ा दावेदार मानते हुए विपक्ष को एक जुट करने में लग गए हैं. लेकिन कभी नीतीश के खासमखास और उनके चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ PK उनकी लगतार किरकिरी कर रहे हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अब उम्र का असर दिखने लगा है. कमाल की बात यह है कि इस पर ना तो आरजेडी के किसी नेता ने कुछ बोला है और ना ही नीतीश कुमार ने. बल्कि अब नीतीश और पीके के सियासी वार में समाजवादी पार्टी की एंट्री हो गई है. सपा नेता आई.पी. सिंह ने एक ट्वीट करके चुनावी गुरु प्रशांत किशोर को करारा जवाब दे दिया है.

दरअसल मौका था समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि था. बिहार के सीएम नीतीश कुमार सैफई पहुंचे थे  जहां उन्होंने नेता जी को श्रद्दासुमन अर्पित करने के बाद अखिलेश यादव और शिवपाल यादव से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद पत्रकारों के सवाल पर नीतीश ने अखिलेश और चाचा शिवपाल के बीच चल रहे मन-मुटाव को खत्म कर  एक होने की बात कही. दरअसल शिवपाल यादव उतर-प्रदेश में बड़े नेता हैं.यहां तक कि समाजवादी पार्टी के संगठन का काम वही देखते रहे.नीतीश चाहते हैं कि अखिलेश और शिवपाल पार्टी की मज़बूती के लिए काम करें और अपने मतभेदों को भुला दें. नीतीश ऐसा इसलिए भी चाहते हैं कि इससे विपक्षी एकता को मजबूती मिलेगी. ताकि 2024 में बीजेपी के मुकाबले एक मज़बूत विपक्ष खड़ा हो सके.अब क्योंकि प्रशांत किशोर की बात सपा नेता आईपी सिंह को अच्छी नहीं लगी.

लिहाजा आई.पी सिंह ने प्रशांत किशोर पर हमला करते हुए  ट्वीट में लिखा कि. पीके भाई आपके चाचा श्री मोदी जी की उम्र तो दिन-प्रतिदिन घट रही है क्यों? सनद रहे कि So called strategist की दुकान धुप्पल में कुछ वर्ष चल गई थी जो बन्द हो गई। इसलिए लौट के बुध्धु घर को आये। ये महाशय बीजेपी में वापिस चले गए हैं और विपक्ष को सतर्क रहने की जरूरत है.

बता दें कि प्रशांत किशोर नीतीश कुमार पर एक के बाद एक बड़े हमले कर रहे हैं. किशोर अपने पद यात्रा कार्यक्रम के दौरान नीतीश बाबू पर युवाओं के बिहार से पलायन जैसे मुद्दों पर जमकर घेर रहे हैं. उन्होंने सत्ता के जाति का इस्तमाल करने के भी मुद्दे पर नीतीश पर जमकर तंज कसा था और उन पर बढ़ती उम्र का असर दिख रहा है जैसी बात तक कह दी थी, जिसका जवाब आई.पी सिंह ने दिया . उन्होंने  विपक्ष को सतर्क रहने की बात करते हुए प्रशांत किशोर से जमकर चुटकी ली. साथ ही यहां तक कह दिया कि उनकी दुकान सिर्फ कुछ दिनों के खुलती है और फिर बंद हो जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago