देश

चित्रकूट मेले में पहुंचा 10 करोड़ का भैंसा, 20 लाख की कर चुका है कमाई, सेल्फी की लगी होड़

क्या किसी पालतू जानवर की कीमत 10 करोड़ हो सकती है.?  आप कहेंगे नहीं.लेकिन ये सच है. आप जानकर हैरान होंगे कि चित्रकूट में चल रहे ग्रामोदय मेले में एक भैंसा ऐसा है जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जाती है. हरियाणा में जिस किसान ने इस भैंसे को पाल-पोस कर बड़ा किया है, उनका कहना है कि उसने अपनी औलाद से भी बढ़कर इसको प्यार दिया है.

चित्रकूट में भारत रत्न से सम्मानित राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की जयंती पर मेला प्रदर्शनी चल रही है,जहां 10 करोड़ के इस भेंसे पर हर किसी की नज़र पड़ रही है, इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है. हर कोई भैंसे के साथ एक सेल्फी और तस्वीर लेने के लिए बेताब दिख रहा है.  इस भैंसे का नाम गोलू-2 है,  इसे हरियाणा के पशुपालक नरेंद्र सिंह प्रदर्शनी में लेकर आये हैं. भैंसे ने अपने सीमेन से 20 लाख से तक की कमाई की है.

यह भैंसा 4 साल और 6 महीने का है. भैंसे के पिता का नाम पीसी 483 है, जो पूरे देश में बहुत ज्यादा फेमस है.  नरेंद्र सिंह ने हरियाणा सरकार को इस नस्ल पीसी 483 को गिफ्ट में दिया था. गोलू-2 उसी भैंसे का बेटा है.  यह भैंसा प्रतिदिन 32 किलो सूखा और हरा चारा, 8 किलो गेहूं, चना और 60 ग्राम मिनरल मिक्चर खाता है.  भैंसे के सीमेन को बेचकर पशुपालक ने अभी तक लगभग 20 लाख से अधिक की कमाई की है.

पद्मश्री से सम्मानित है नरेंद्र सिंह

नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस भैंसे का पूरी दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है.  उन्होंने कहा कि मैं किसान भाइयों से अपील करना चाहूंगा कि अच्छे सीमेन का प्रयोग करके अच्छे पशु तैयार करें इस तरह के पशुओं को पालने की वजह से उनको पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है. कोई बड़ी प्रदर्शनी लगती है वह भैंसे को लेकर जाते हैं, भैंसे को देखकर  उस क्षेत्र के किसान भाई भी इस भैंसे को देखकर जागरूक हो सकें और वह ऐसी ही नस्ल के पशु पाल सकें.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

2 minutes ago

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

16 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

23 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

27 minutes ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

31 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

43 minutes ago