देश

आजमगढ़ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन विदेशी फिल्मों और एक्टर्स ने बांधा समां

Azamgarh Film Festival: आजमगढ़ के चौथे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आज दूसरा दिन है. 3 दिनों तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने किया था. पहले दिन मशहूर एक्टर यशपाल शर्मा की फिल्म दादा लखमी और छिपकली का प्रदर्शन किया गया, जिसमें यशपाल शर्मा की जोरदार एक्टिंग का नजारा आजमगढ़ वासियों ने देखा.

छाए रहे विदेशी कलाकार, गानों पर थिरके लोग

आज दूसरा दिन विदेशी फिल्मों और कलाकारों के नाम रहा. दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत ब्राजीलियन सिंगर कार्लिटा मौहिनी के संवाद के साथ शुरू हुआ जहां कार्लिटा ने कॉपीराइट को लेकर लोगों को जागरूक किया और फिर अपने चर्चित गानों को गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया.

सुजैन बर्नर्ट ने कहा भारत से खास लगाव

कार्लिटा के कार्यक्रम के बाद सूरज कुमार की मूवी “अरविंदो” की प्रदर्शनी की गई जिसके तत्काल बाद ही फ्रेंच अभिनेत्री मारियान बोर्गो और जर्मन अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट की शार्ट फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया. भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में सुजैन ने बताया कि उन्हें भारत से बेहद लगाव है. वहीं सुजैन ने अपनी हिंदी को लेकर कहा कि वो कई सालों से भारत में रह रही हैं, जिसकी वजह से उनकी हिंदी ठीक-ठाक है. सुजैन फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में भी काम कर चुकी हैं.

इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत की एक बड़ी राज नेता सोनिया गांधी का किरदार निभाया था. अपने किरदार को लेकर उन्होंने काफी मेहनत और अभ्यास किया था. यही कारण था कि फिल्म में निभाया उनका किरदार काफ़ी लोकप्रिय रहा.

इसे भी पढें: Electricity Strike in UP: यूपी में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, किसी की नहीं जाएगी नौकरी, मुकदमें भी होंगे वापस

फिल्म फेस्टिवल को लेकर आजमगढ़ के लोगों में दिखा भारी उत्साह

आजमगढ़ के लोगों ने इस कार्यक्रम को लेकर बताया कि यह कार्यक्रम अपने आप में बेहद खास है और आजमगढ़ में ऐसे कार्यक्रम का होना उन्हें गौरवान्वित महसूस करा रहा है. वहीं फिल्म फेस्टिवल को लेकर आजमगढ़ के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला.

Rohit Rai

Recent Posts

मलाइका अरोड़ा पर मस्जिद में जूते पहनकर घूमना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही जमकर हुई ट्रोल

मलाइका अरोड़ा इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं. हाल ही में उन्होंने अबू…

9 minutes ago

‘नोबेल नहीं तो पुलित्जर ही दे देते…!’ डोनाल्ड ट्रंप की नई मांग ने फिर से मचाया भौकाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित बयान ने नोबेल शांति पुरस्कार और पुलित्जर पुरस्कार को…

23 minutes ago

अगले 8 घंटे और 9 राज्य…तगड़ा उत्पात मचाएगा मौसम! 60 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

IMD Weather Alert के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों…

1 hour ago

दम्माम से अरामको तक… दहल उठा सऊदी अरब! हूतियों का घातक वार, कहां हैं तुर्कीये और पाकिस्तान?

सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…

1 hour ago

आज वृद्धि योग से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत: मेष-धनु को विशेष लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान

आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…

2 hours ago

पापांकुशा एकादशी पर बना वृद्धि योग और भद्रा का साया, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…

2 hours ago