देश

Haryana: वोटिंग से दो दिन पहले BJP को करारा झटका, पूर्व भाजपा सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. मतदान से ठीक दो दिन पहले बीजेपी को करारा झटका लगा है. पूर्व बीजेपी सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर ली है. अशोक तंवर ने कहा, कांग्रेस छोड़ने के बाद भी मैं पार्टी के कई नेताओं के संपर्क में था. अतीत में जो कुछ भी हुआ वह इतिहास है. जो बीत गया उसे बीत जाने दीजिए.

बीजेपी के लिए बड़ा झटका

बता दें कि अशोक तंवर ने महेंद्रगढ़ में आयोजित चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया. अशोक तंवर का पार्टी से जाना बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. हरियाणा में 5 अक्टूबर को राज्य की सभी 90 सीटों पर मतदान होना है. जिसके लिए आज शाम को प्रचार थम जाएगा.

एक घंटे पहले बीजेपी का प्रचार…फिर कांग्रेस में शामिल

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, उन्हें कुछ घंटे पहले बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते देखा गया था, लेकिन राहुल गांधी की मेगा रैली के दौरान वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. कांग्रेस ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा है कि पार्टी में उनकी वापसी से राज्य में दलितों के अधिकारों की लड़ाई मजबूत होगी.

बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में अशोक तंवर को सिरसा लोकसभा सीट से टिकट दिया था. अशोक तंवर को इस सीट पर कांग्रेस की शैलजा कुमारी ने करारी शिकस्त दी थी.

तंवर 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इसी साल जनवरी में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा था कि पिछले 10 वर्षों में देश बदल गया है.

भाजपा में शामिल होने से पहले तंवर आम आदमी पार्टी (आप) की राज्य चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष थे. मई में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से हाथ मिलाने के आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के फैसले का विरोध करने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी.

तंवर ने 2019 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वह नवंबर 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए और बाद में अप्रैल 2022 में AAP में शामिल हो गए थे.

कांग्रेस ने एक्स पर किया पोस्ट

कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “हमारे संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और हरियाणा में पार्टी की प्रचार समिति के एक सदस्य हमारे साथ शामिल हुए. कांग्रेस परिवार में उनका स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं.”

यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट ने सुनाया किस्सा, ‘बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी के घर से टिफिन में आता था खाना’

पोस्ट में कहा गया कि, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा शोषितों और वंचितों की आवाज उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए ऐसा करना जारी रखेगी.पांच अक्टूबर को होने वाले चुनावों के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

35 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago