Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विनेश फोगाट ने सुनाया किस्सा, ‘बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी के घर से टिफिन में आता था खाना’

पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट को अयोग्य करार दे दिया गया था. जिसके बाद उन्होंने रेसलिंग से संन्यास का ऐलान कर दिया था. ओलंपिक से आने के कुछ दिनों बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थीं.

Priyanka Gandhi And Vinesh Phogat

प्रियंका गांधी और विनेश फोगाट (फोटो- @Phogat_Vinesh)

कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जब वे लोग भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे. उस समय उनलोगों के लिए प्रियंका गांधी के घर से उन लोगों के लिए खाता आता था. विनेश ने कहा कि प्रियंका गांधी के घर से हमारे लिए टिफिन में खाना आता था.

टिफिन में आता था खाना

विनेश ने कहा कि, ‘जंतर-मंतर पर जब बैठे थे, उस समय जब प्रियंका जी हमारे पास आईं, तब लगा कि कुछ तो है इस परिवार में. वो सच्चाई, वो ईमानदारी और उनका आना हमे राजनीतिक स्टंट नहीं लगा. वो अपने तरीके से बात कीं. फिर तीन चार दिन तक उन्होंने अपने घर से खाना भी भेजवाया. कभी ये चीज पब्लिक में नहीं आई. फिर बीच-बीच में वो बातचीत करते रहते थे, कहते थे किसी भी चीज की जरूरत हो तो हम हेल्प करेंगे. एक समय ऐसा भी आया था कि जब लगा कि रेसलिंग तो हमलोग अब कर नहीं सकते, हमलोग देश छोड़ने की बात भी करने लगे थे. तब हमलोग प्रियंका जी से मिले और रोने लगे, फिर उन्होंने अपने पिताजी का एक किस्सा सुनाया और हमलोगों को ढांढ़स बंधाया.

विधानसभा चुनाव में आजमा रही हैं किस्मत

बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट को अयोग्य करार दे दिया गया था. जिसके बाद उन्होंने रेसलिंग से संन्यास का ऐलान कर दिया था. ओलंपिक से आने के कुछ दिनों बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की. हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें जुलाना से अपना उम्मीदवार बनाया है. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 3 अक्टूबर को मतगणना होगी.

ये भी पढ़ें- कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने वीर सावरकर पर दिया विवादित बयान, बोले- जिन्ना के मुकाबले सावरकर ज्यादा कट्टरपंथी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital