देश

Ahmedabad Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रूपाणी का DNA मैच, जल्द ही परिवार को सौंपा जाएगा पार्थिव शरार

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) का 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में निधन हो गया था. हादसे के तीन दिन बाद विजय रूपाणी का डीएनए मैच हो गया है. रविवार को अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर रजनीश पटेल ने डीएनए टेस्ट प्रक्रिया को लेकर पूरी जानकारी दी.

Vijay Rupani का DNA मैच

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम रूपाणी (Vijay Rupani) का डीएनए मैच हो गया है, पार्थिव शरीर को परिवार को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है. पूर्व सीएम विजय रूपाणी के अलावा 31 अन्य लोगों का डीएनए भी मैच हुआ है. जिन शवों का डीएनए मैच हो गया है, उन शवों को उनके परिवारों को सौंपा जा रहा है. अब तक कुल 12 परिवारों को शव सौंपे जा चुके हैं.

विजय रूपाणी (Vijay Rupani) एयर इंडिया की उसी फ्लाइट में थे, जो अहमदाबाद में लंदन के लिए रवाना होने से कुछ मिनट बाद क्रैश हुई. प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोग मारे गए. प्लेन दुर्घटना में सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा. दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया.

यह भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद जल रही थी लाशें, हाथ लगाते निकल जा रहा था मांस, डेड बॉडी निकालने वाले ने बताई सच्चाई…

राकेश जोशी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में 250 से अधिक डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वयंसेवकों की टीम ने तत्काल राहत और इलाज की कमान संभाली, जिससे कई जिंदगियां बचाई जा सकीं. घायलों का समय पर इलाज सुनिश्चित किया गया और मृतकों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल मिलान का कार्य फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से किया जा रहा है.

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

विमान हादसे के बाद शहर के सिविल अस्पताल में पीड़ित यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं. अस्पताल प्रशासन ने सहायता के लिए 10 विशेष नंबर जारी किए हैं – 9429915911, 9429916096, 9429916118, 9429916378, 9429916608, 9429916622, 9429916682, 9429916758, 9429916771, और 9429916875 शामिल हैं. परिजनों को अस्पताल के डी2 ब्लॉक स्थित कंट्रोल रूम में व्यक्तिगत रूप से संपर्क करना होगा. किसी समस्या की स्थिति में उसी मोबाइल नंबर से कॉल की जा सकती है, जिससे पहले संपर्क किया गया हो.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago