उत्तर प्रदेश

“न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर मिली नौकरी”, लखनऊ में बोले गृह मंत्री अमित शाह

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग के नव चयनित 60,244 सिपाहियों को आज गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किए. नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में किया गया. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

बिना खर्ची-पर्ची के नियुक्ति हुई- शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी के साथ राजधानी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 60,244 नव चयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र बांटे. इस दौरान उन्होंने कहा कि न पर्ची, न खर्ची, न जाति, न भ्रष्टाचार बल्कि योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है. आज इन 60,244 युवाओं के लिए सबसे शुभ दिन है. आज ये सभी लोग देश के सबसे बड़े प्रदेश के पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं. यूपी में कुछ साल ऐसे आए जब यहां की कानून व्यवस्था बिगड़ती गई. लेकिन, फिर समय आया और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने और यहां पर फिर कानून का राज स्थापित हुआ.

Amit Shah बोले- आज दिन शुभ

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, आज मेरे सामने बैठे युवाओं के जीवन का सबसे शुभ दिन है क्योंकि आज उत्तर प्रदेश के हर जाति, समुदाय और जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले 60 हजार से अधिक युवा भारत के सबसे बड़े पुलिस बल का सक्रिय हिस्सा बनने जा रहे हैं. राज्य की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही थी, लेकिन 2017 में राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद, योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद, उत्तर प्रदेश पुलिस फिर से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर होने लगी.”

यह भी पढ़ें- “आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया”, चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद बोले सीएम योगी

अमित शाह ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के तीन साल बाद तक यूपी में बदलाव नहीं हुआ. लेकिन योगी सरकार बनने के बाद यहां काफी बदलाव हुआ. आज किसी युवा को एक पैसा भी नहीं देना पड़ा, न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर आप सबको चयनित किया गया. इसमें 12 हजार से अधिक बच्चियां हैं. आज बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान, तेज, आत्मसंतोष देखकर काफी सुकून मिला.

उन्होंने (Amit Shah) कहा कि यूपी आज दंगा मुक्त हो चुका है. आज यूपी में अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलता. पिछले 11 साल के अंदर 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए. गैस सिलेंडर, पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, आदि मिल रहा है. जब पीएम नरेंद्र मोदी आए तब देश आर्थिक जगत में 11वें नंबर पर था. आज हम चौथे पायदान पर हैं. 2027 तक हमारा देश दुनिया के तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बन जाएगा. गृहमंत्री ने कहा कि सभी युवा यूपी पुलिस का हिस्सा बनिए. गरीब, वंचित को आपके अंदर मसीहा दिखना चाहिए. ऐसा काम कीजिए. यूपी में अच्छा काम करते हुए आप देश की सेवा करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago