देश

Congress leader Raja Pateria: ‘संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’- कांग्रेस के पूर्व विधायक राजा पटेरिया के विवादित बयान पर घमासान

Congress leader Raja Pateria: मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का विवादित बयान सामने आया है. इस बयान में वो कथिततौर पर ‘पीएम मोदी की हत्या’ की बात कह रहे है. हालांकि बाद में राजा पटेरिया अपने इस बयान से पलट गए. दरअसल, पवई रेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडलम सेक्टर अध्यक्षों की एक बैठक का आयोजन किया गया था. जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस प्रभारी मनोज त्रिवेदी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शारदा पाठक, पूर्व मंत्री राजा पटेरिया, सहित कई दिग्गज एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.

इस दौरान पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बोल बिगड गये. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पूर्व मंत्री राजा पटेरिया (Congress leader Raja Pateria) कहते हैं कि मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देंगे और दलित आदिवासियों का भावी जीवन खतरे में है. उन्होंने कहा कि संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो. हालांकि, विवाद बढ़ता देख राजा पटेरिया अपने शब्दों को संभालते हुए कहते हैं कि हत्या इंदा-सेंस हराने का काम करो. क्योंकि जो जीत होती है वह कार्यकर्ता की होती है, और जो हार होती है वह सेनापति की होती है. जिसके बाद राजा पटेरिया का यह वक्तव्य सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, लेकिन अभी तक राजा पटेरिया के वक्तव्य का पूरा वीडियो सामने न आने के चलते हम इस वीडियो की पुष्टि नही करते है.

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो ट्वीट किया है.

वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पटेरिया जी (Congress leader Raja Pateria) के बयानों को मैंने सुना, उससे स्पष्ट होता है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है. उन्होंने कहा कि इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी की है. राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने एसपी को इस मामले में तत्काल एफआईआर के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें : Lucknow: सपा नेता अनुराग भदौरिया के घर चस्पा कुर्की का नोटिस, FIR दर्ज होने के बाद से हैं फरार, CM योगी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

2 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

2 hours ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

3 hours ago