मनोरंजन

Besharam Rang: फिल्म पठान का गाना ‘बेशर्म रंग’ हुआ रिलीज, शाहरुख-दीपिका की हॉट केमिस्ट्री ने लगाई आग

Pathaan Song Besharam Rang Released:  शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. एक बार फिर किंग खान और मस्तानी गर्ल की जोड़ी को देखने के लिए जनता बेकरार हुई जा रही है. वहीं इस फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग आज रिलीज हो चुका है जिसने आते ही धमाल मचा दिया है. इस सॉन्ग में दीपिका और शाहरुख की केमिस्ट्री देखकर आप भी घायल हो जाएंगे.  फिल्म का फर्स्ट लुक से लेकर लगातार सामने आ रहे तमाम अपडेट्स के बाद से फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. अब फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

गाने में दिखी किंग खान और दीपिका का केमिस्ट्री

हाल ही में ‘बेशर्म रंग’ गाने का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था. जिसके बाद से फैंस गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. गाने में एक बार फिर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का ऑन स्क्रीन रोमांस की झलक लंबे समय बाद देखने को मिली. सॉन्ग में दीपिका की दिलकश अदाएं फैंस का दिल जीत रही है. इस गाने में शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री देखने लायक है.

सोशल मीडिया पर हो रहे चर्चे

बेशरम रंग के बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि शिल्पा राव, कारालिसा मोंटेयरो और विशाल- शेखर की जोड़ी ने गाने को अपनी आवाज दी है. गाने को कोरियोग्राफ वैभवी मर्चेंट ने किया है. गाने को रिलीज हुए कुछ ही देर हुई है और इस पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं. लगातार सोशल मीडिया पर इस गाने की चर्चा हो रही है. फैंस दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘पठान’ फिल्म ‘पठान’ से शाहरुख खान लगभग 5 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करेंगे. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में जॉन अब्राहम भी अहम रोल में दिखेंगे. इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू में रिलीज किया जाएगा. ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2023 को थिएटर में रिलीज की जाएगी. देखना होगा कि, इतने लंबे समय बाद शाहरुख खान की वापसी फैंस का दिल जीतने में कितनी सफल होती है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago