-भारत एक्सप्रेस
Photo- England Cricket (@englandcricket) / Twitter
PAK vs ENG Test: बेन स्टोक्स और मैकुलम (Brendon McCullum) के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. पहले न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, भारत और अब पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली. खास बात ये है कि इंग्लिश टीम टेस्ट क्रिकेट खेलने के तरीके को बदल रही है और इसमें सफलता भी पा रहे हैं. दूसरी ओर, पाकिस्तान को अपनी गेंदबाजी को ठीक करने की जरूरत है क्योंकि उअबरार अहमद के अलावा अन्य गेंदबाज अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए. बता दें, 17 साल बाद पाकिस्तान की जमीन पर टेस्ट सीरीज खेलने आई इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में चौथे ही दिन शानदार जीत हासिल कर ली है. मुल्तान में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 26 रनों से हरा दिया. इसी के साथ उसने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है.
मैच हाइलाइट्स
मुल्तान टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 281 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान 202 रनों पर ढेर हो गई. दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 79 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी और 275 रन बनाने में सफल रही थी. बता दें, इंग्लैंड ने 22 साल बाद पाकिस्तान को उसके घर में टेस्ट सीरीज में हराया है.
ये भी पढ़ें: Sanju Samson: टीम इंडिया ने किया नजरअंदाज, अब इस देश से खेलने का मिला ऑफर!
बाबर का फ्लॉप शो
चाहे किसी भी फॉर्मेट का खेल लगातार पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का फ्लॉप शो पूरी टीम को परेशान कर रहा है. उनके अलावाल भी कई ऐसे बल्लेबाज है जो रन नहीं बना रहे है, जिसका खामियाजा टीम को उठाना पड़ा रहा है. वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट को नया लुक देने के लिए बेताब है.
रावलपिंडी में रोमांचक अंत के बाद मुल्तान में भी इसी तरह की स्थिति सामने आई, जहां पाकिस्तान को जीत के लिए सिर्फ 26 रन की जरूरत थी. लेकिन ओली रॉबिन्सन ने अंतिम खिलाड़ी मोहम्मद अली को आउट करके अपनी टीम के लिए ऐतिहासिक जीत हासिल की. मैकुलम के पदभार संभालने के बाद से इंग्लैंड की यह नौवीं जीत है, जाहिर है कि ‘बाजबॉल’ नाम का उनका जोखिम उठाने वाला रवैया कमाल कर रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…
India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…
BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…