देश

UP Politics: ‘चौधरी चरण सिंह की तुलना 750 किसानों के हत्यारों से ना करें’, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जयंत चौधरी को दी चेतावनी, कही ये बात

UP Politics: लोक सभा चुनाव से पहले मोदी सरकार द्वारा रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की घोषणा किए जाने के बाद से ही यूपी में सियासत तेज हो गई है. क्योंकि इस घोषणा के तुरंत बाद ही जयंत चौधरी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक्स पर कहा था कि, ‘दिल जीत लिया.’ इसी के बाद से उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर संकेत दिए थे. तो वहीं पहले से ही इंडिया गठबंधन में शामिल जयंत चौधरी अब सपा, कांग्रेस के नेताओं के निशाने पर है. इसी बीच पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने जयंत को चेतावनी दी है.

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘जिसको जहां जाना है वो जाएं, परंतु किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की तुलना 750+ किसानों के हत्यारों से ना करें.’ तो इसी के साथ ही सत्यपाल मलिक ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय पर मोदी सरकार को धन्यवाद कहा है. हालांकि इससे पहले उन्होंने कहा था कि, ‘मेरे राजनीतिक गुरु किसान मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया गया.” इसी के साथ ही आगे उन्होंने कहा था कि, “यह सम्मान देश के किसान-कमेरे, दलित, वंचित एवं शोषित वर्ग के लोगों को मिला है, जिनके उद्धार के लिए चौधरी साहब का संपूर्ण जीवन समर्पित रहा.” सत्यपाल मलिक ने भारत रत्न को लेकर ये भी कहा था कि, “लहलहाते खेत-खलिहानों को मिला है, जहाँ चौधरी साहब की आत्मा बसती थी. वैसे तो चौधरी साहब को यह सम्मान बहुत पहले मिल जाना चाहिए था, लेकिन देर आएं दुरस्त आएं.” इसी के साथ ही उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद भी किया था और कहा था जय जवान, जय किसान.

ये भी पढ़ें-UP News: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करन भूषण बने UP कुश्ती संघ के अध्यक्ष, नई कमेटी का हुआ गठन

अब नहीं है कोई कसर

बता दें कि शुक्रवार को भारत रत्न देने की घोषणा होने के बाद जयंत चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए अपनी खुशी जाहिर की थी और प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया था. इसी के साथ ही भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल होने का पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कह था कि “अब कोई कसर रहती है, अब किस मुंह से इनकार करूं, आपके सवालों का.” बता दें कि मोदी सरकार द्वारा भारत रत्म की घोषणा किए जाने के बाद जयंत काफी भावुक दिखाई दिए थे और उन्होंने इसके लिए दिल खोलकर पीएम मोदी की तारीफ की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

11 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

40 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

43 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

43 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

2 hours ago