देश

Noida News: गृह मंत्रालय के पूर्व अधिकारी को ब्लैकमेल कर ठग लिए 22 लाख रुपये, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Noida News: नोएडा से हनी ट्रैप का एक मामला सामने आ रहा है, जिसमें गृह मंत्रालय से उपनिदेशक पद से रिटायर अधिकारी को फंसा कर लाखों की ठगी कर ली गई है. इस सम्बंध में पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस को पूरी जानकारी दी है. पीड़ित ने बताया कि उनकी वीडियो को एडिट कर आरोपियों ने अश्लील वीडियो बना लिया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर उनसे 22.79 लाख रुपये ठग लिए हैं.

पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस को जानकारी दी है कि ठगी के दौरान उनसे यह भी कहा गया कि वीडियो में दिख रही युवती को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी, जिसके डर से युवती ने आत्महत्या कर ली है और अगर इस केस से बचना चाहते हो तो 10 लाख रुपये और देने होंगे. इसके बाद उनका माथा ठनका और उनको लगा कि कहीं वह ठगी के शिकार तो नहीं हुए. इस पर संदेह होने पर जब उन्होने पड़ताल की तो ठगी का मामला सामने आया. दूसरी ओर बुजुर्ग की शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस सेक्टर-36 ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- Sonbhadra News: लोन के नाम पर यूनियन बैंक में चल रहा था रिश्वतखोरी का खेल, CBI ने क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा

फेसबुक मेसेंजर पर आया था अश्लील कॉल

बता दें कि पीड़ित गृह मंत्रालय से उप निदेशक के पद से रिटायर हुए हैं और इस वक्त वह एक मंत्रालय में बतौर कंसल्टेंट तैनात हैं. उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके फेसबुक मेसेंजर पर एक युवती ने अश्लील कॉल की. पहले तो वह इस कॉल को समझ नहीं सके और उन्होंने फोन उठा लिया. इसके कुछ समय बाद एक मोबाइल नंबर से कॉल आया, कॉलर उनके और युवती के फोटो को एडिट कर ब्लैकमेल करने लगा. इसी के साथ धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो उनका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया जाएगा. साथ ही फोन करने वाले ने ये भी बता कर डराया कि वीडियो यूट्यूब पर अपलोड हो रहा है. अगर वह अपनी इज्जत बचाना चाहते हैं तो यूट्यूब की हेल्पलाइन पर संपर्क करें.

फर्जी पुलिस बनकर भी किया फोन

इसके बाद कथित एसआई विक्रम राठौर बनकर दूसरे जालसाज ने उनको फोन किया और वीडियो डिलीट कराने के बदले मोटी रकम की डिमांड की. पीड़ित ने बताया कि वह घटना के वक्त इतना डर गए थे कि तत्काल करीब 12 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और फिर ठगों ने बाद में भी 10 लाख रुपये उनको डरा कर ट्रांसफर करा लिए.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

क्रिकेटर्स की ‘हटके’ लव स्टोरी: शादी से पहले बने पिता; एक ने नहीं दी बच्चे को पहचान, दूसरे ने पत्नी को दिया तलाक

Cricketers Before Marriage: क्रिकेट की दुनिया के कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने शादी से पहले ही…

5 minutes ago

ग्रीन एनर्जी में अडानी समूह का बड़ा धमाका: ‘धमरा पोर्ट’ बना देश का पहला 100% रिन्यूएबल पावर से चलने वाला बंदरगाह

ओडिशा का धमरा पोर्ट 100% रिन्यूएबल बिजली से संचालित होने वाला भारत का पहला बड़ा…

15 minutes ago

उज्जैन में तनाव की साजिश नाकाम: आधी रात को शाही मस्जिद तोड़ी गई? प्रशासन ने खोला सच

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच देर रात शाही मस्जिद को तोड़े जाने…

43 minutes ago

दिल्ली में चढ़ा अनोखा चुनावी बुखार! 64 ‘फैट डॉग्स’ के बीच जंग, पोस्टर-बैनर के साथ जारी है प्रचार

Delhi News: दिल्ली में चुनाव का माहौल तो है, लेकिन इस बार मुकाबला नेताओं में…

46 minutes ago

‘शादियों में भीड़, अंतिम विदाई में सन्नाटा’ मुश्ताक खान की विदाई पर रजा मुराद ने किसे सुनाई खरी-खोटी?

Mushtaq Khan Funeral: मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में बड़े बॉलीवुड सितारों की गैरमौजूदगी पर…

53 minutes ago