सोशल मीडिया पर परिणीति-राघव की संगीत सेरेमनी का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सिंगर नवराज हंस लाइव परफॉर्म करते दिख रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि पूरी मस्ती का माहौल है और वीडियो में नवराज, ‘दिल चोरी साडा हो गया’और ‘गुड नाल इश्क मिठा’ आदि गाते दिख रहे हैं. इस दौरान सभी गेस्ट्स भी खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा बेहद खूबसूरत लग रहे हैं.
शादी से पहले के उत्सवों में मेंहदी, 90 के दशक की थीम पर आधारित संगीत, परिणीति और राघव की सेहराबंदी के लिए चूड़ा समारोह शामिल है. फूल और अन्य सजावट कोलकाता से मंगाई गई है. शादी के मेन्यू में पंजाबी और स्थानीय राजस्थानी दोनों तरह के व्यंजन शामिल होंगे. शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. कपल अपने रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार सुबह उदयपुर पहुंच गए है.
परिणीति और राघव चड्ढा आज एक दूसरे के हो जाएंगे। दोनों द लीला पैलेस में ही सात फेरे लेकर नई जिंदगी शुरू करेंगे. शादी के लिए आज सुबह से ही वेडिंग वेन्यू पर सजावट का काम चल रहा है, जिसकी झलक आप यहां तस्वीर में देख सकते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव का सेहराबंदी समारोह दोपहर 1 बजे द ताज लेक पैलेस में होगा. वहीं, परिणीति का चूड़ा समारोह उसी समय द लीला पैलेस में निर्धारित है. इसके बाद बारात दोपहर 2:30 बजे विवाह स्थल के लिए रवाना होगी. जयमाला समारोह दोपहर 3:30 बजे होगा, जबकि फेरे शाम 4 बजे शुरू होंगे और विदाई शाम 6:30 बजे होगी. बता दें कि रात 8:30 बजे एक भव्य रिसेप्शन होगा.
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…
Mobile Charging Rules: पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात 11…
Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…