देश

महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण से कांग्रेस से इस्तीफा दिया, समर्थक विधायकों के साथ BJP में होंगे शामिल

Ashok Chavan resigns from Congress: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैंण् पहले इंडिया गठबंधन से नीतीश कुमार अलग हुए इसके बाद जयंत चैधरी भी जल्द ही एनडीए में शामिल होने वाले हैं. वहीं पंजाब और दिल्ली में आप पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है. उधर ममता बनर्जी भी बंगाल में अकेले ही चुनाव लड़ेगी. इस बीच महाराष्ट्र में पार्टी में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है. पहले मिलिंद देवड़ा उसके बाद बाबा सिद्दीकी और अब पूर्व सीएम अशोक चव्हाण कांग्रेस को अलविदा कह दिया हैं.

जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम अशोक चव्हाण और तीन अन्य कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होंगे. अशोक चव्हाण के साथ 2-4 कांग्रेस विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों की मानें तो भाजपा उन्हें राज्यसभा भेज सकती है.

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी की जिस जमीन पर था अतिक्रमण वह नजूल की जमीन, जानें कौन होता है इसका मालिक

जानें चव्हाण ने क्यों छोड़ी कांग्रेस?

बता दें कि मिलिंद देवड़ा शिवसेना (शिंदे), बाबा सिद्दीकी एनसीपी में शामिल हुए थे. यह भी जानकारी सामने आ रही है कि अशोक चव्हाण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले से नाराज चल रहे थे. उन्हें पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया. इसके अलावा पूर्व सीएम नाना पटोले के विधानसभा अध्यक्ष का पद छोड़ने से भी नाराज थे. उनका मानना था कि पटोले के कारण ही सरकार गिर गई.

यह भी पढ़ेंः Gyanvapi Case Update: ज्ञानवापी व्यासजी तहखाने मामले में अब 15 को होगी सुनवाई, जारी रहेगी पूजा, मुस्लिम पक्ष ने किया बड़ा दावा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

22 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

32 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

38 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago