मनोरंजन

इस OTT पर रिलीज होने जा रही है हुमा कुरैशी की Maharani 3, जानें कब और कहां देखें?

Maharani 3 OTT Release Date: हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. हालांकि हुमा कुरैशी का जलवा OTT Platform पर भी कुछ कम नहीं है. हुमा कुरैशी की वेब सीरीज ‘महारानी’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. रानी के किरदार को Huma Qureshi ने बखूबी निभाया है. इस सीरीज का पहला दूसरा सीजन भी काफी सफल रहा. लेकिन अब लोग इस सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं. ‘महारानी सीजन 3’ (Maharani 3) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशी की खबर है. क्योंकि यह सीरीज जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है.

‘महारानी 3’ का टीजर हुआ रिलीज

सोनी लिव ने वेब सीरीज का टीजर जारी करते हुए लिखा, “परीक्षा की तैयारी है जारी, फिर आ रही है #महारानी! टीजर अभी जारी! #MaharaniS3 जल्द ही @sonyliveindia #MaharaniOnSonyLIV पर स्ट्रीमिंग होगा.” सीजन 3 के टीजर में आपको रानी यानी कि हुमा का दमदार अवतार देखने को मिलेगा. टीजर को देखकर लग रहा है की रानी तीसरे सीजन में भौकाल मचाने वाली है.रानी के चेहरे पर पहले से ज्यादा आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है.

टीजर में रानी यह कहती दिखाई देती है कि,”जब हम चौथी फेल थे तो आप सबकी नाक में दम कर दिए थे. ग्रेजुएट हो जाएंगे तो क्या होगा आप सबका”. इसके बाद जेल के वैन का गेट खुलता है और रानी यानी कि हुमा की दमदार एंट्री होती है. आप टीजर में देख सकते हैं की रानी की हाथों में हथकड़ी होती है. हथकड़ी के साथ रानी अपने हाथों में एक किताब भी पकड़ी होती है. बड़े स्वैग से वे वैन से उतरती दिखाई देती हैं.

कब और कहां देखें?

हुमा कुरैशी की वेब सीरीज ‘महारानी’ पहला और दूसरा सीजन हिट रहा है. हुमा कुरैशी की दमदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया. हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) के अलावा बाकी कलाकारों ने भी अपनी शानदार एक्टिंग प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. इस सीरीज के रिलीज डेट (Maharani 3 OTT Release) की अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. उम्मीद है कि यह सीरीज बहुत जल्द सोनी लिव पर रिलीज की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

21 minutes ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

49 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

2 hours ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

2 hours ago