देश

गोरखपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत, पत्नी और बच्चों के शरीर पर चोट के निशान

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है. यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के जले हुए शव उनके घर से मिले हैं. मृतकों की पहचान इंद्र बहादुर मौर्य (42), उनकी पत्नी सुशीला देवी (36), उनकी बेटी चांदनी (13) और बेटे आर्यन (8) के रूप में हुई है. वहीं इस मामले में घटनास्थल पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची. शव काफी बुरी तरह जल गए थे.

घर से धुआं निकलते देख ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई

गोरखपुर के एसएसपी गौरव ग्रोवर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ ग्रामीणों ने घर से धुआं निकलते देखा. जब वे मौके पर पहुंचे तो घर के एक कमरे में चार जले हुए शव पाए. ग्रोवर ने कहा कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत इकट्ठा कर रही है. वहीं ग्रामीणों का कहना था कि घर से निकलने वाली आग की लपटों को देखकर वह घर की ओर भागे, जहां पहुंचने पर उन्हें इस घटना की जानकारी हुई.

एसएसपी ने कहा, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि इंद्र बहादुर मौर्य और उनका परिवार गांव के कोने में अपने नवनिर्मित घर में रह रहे थे. कहा जाता है कि मौर्य ने सब्जी की दुकान चलाने के लिए पैसे उधार लिए थे. बताया जाता है कि आर्थिक संकट के कारण पति-पत्नी का अक्सर आपस में झगड़ा होता रहता था.

इसे भी पढ़े: बुलंदशहर में ‘हर्ष फायरिंग’ से मातम में बदलीं खुशियां, गोली लगने से एक की मौत

पुलिस द्वारा सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच

पुलिस द्वारा सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती दौर में यह बात निकल कर सामने आ रही है कि परिवार आर्थिक संकटों से घिरा हुआ था, जिस वजह से अक्सर ही पति और पत्नी के बीच कलह होता रहता था.

इस बात का दावा किया जा रहा है कि सुशीला देवी और बच्चों के शरीर पर चोट के निशान थे, जो यह संकेत देते हैं कि मौर्य ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों को मार डाला और फिर घर में आग लगाकर खुद भी जान दे दी.

Rohit Rai

Recent Posts

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

2 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

7 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

11 minutes ago

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

19 minutes ago

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

32 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

40 minutes ago