किसान नेता सरवन सिंह पंढेर
Farmers Protest: एमएसपी पर कानूनी गारंटी के साथ अन्य मांगों को लेकर किसान दिल्ली चलो के नारे के साथ शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं. किसान अपनी मांगों के पूरा होने तक मानने वाले नहीं हैं. शंभू बॉर्डर पर किसानों को दिल्ली की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. आज (18 फरवरी) सरकार के साथ किसान प्रतिनिधियों की बैठक होने वाली है. इससे पहले तीन दौर की बैठकें हो चुकी हैं. जिसमें कोई भी नतीजा नहीं निकला है.
इसी बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बड़ा बयान दिया है. पंढेर ने कहा कि पीएम मोगी को किसानों से बात करनी चाहिए. अगर प्रधानमंत्री इच्छाशक्ति दिखाएं तो समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकता है. गृह मंत्री अमित शाह से भी किसानों से बात करने की अपील की गई है. खेती-किसानी से जुड़े मुद्दो को लेकर किसान पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. आज प्रदर्शन का 6वां दिन है.
पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने आगे कहा कि “आज शंभू बॉर्डर पर छठवां दिन है. आज हम सरकार के साथ बातचीत भी करने जा रहे हैं. सरकार ने हमसे कुछ समय मांगा था और कहा था कि वह केंद्रीय मंत्रियों के साथ इसपर चर्चा करेगी. जिसमें किसानों की समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी.” पिछली तीन बैठकों में किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बनी थी. अब चौथे दौर का आज बैठक होनी है.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज एक बार फिर से किसानों के साथ बैठक करेंगे. ये बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब सरकार के महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में शाम को 6 बजे होगी.
सरकार की ओर से इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल होंगे. वहीं किसानों की तरफ से इस बैठक में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर, भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के जगजीत सिंह डल्लेवाल व जगजीत सिंह के अलावा कई और किसान नेता मौजूद रहेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…
Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने Q2FY27 के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी…
1942 का भारत छोड़ो आंदोलन सिर्फ गांधीजी के नेतृत्व तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…
Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…