Rashmika Mandanna
Rashmika Mandanna: सिनेमा जगत की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. ऐसे में एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में रश्मिका को एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने अपना डर सभी के साथ शेयर किया है. रश्मिका मंदाना ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरानी जता रहा है. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला…
दरअसल, रश्मिका मंदाना की फ्लाइट की हाल ही में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. इस घटना से एक्ट्रेस और उनके साथ यात्रियों को झकझोर कर रख दिया है. रश्मिका ने ने फ्लाइट में बैठे हुए एक फोटो भी शेयर की है.
रश्मिका मंदाना ने ये तस्वीर अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है. वहीं उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर आते ही जमकर वायरल हो रही है. इसके बाद रश्मिका के फैंस उन्हें लेकर चिंता जाहिर करने लगे. एक्ट्रेस इस दौरान श्रद्धा दास के साथ सफर कर रही थी. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका ने श्रद्धा के साथ एक सेल्फी साझा की है.
रश्मिका मंदाना ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सिर्फ आपकी जानकरी के लिए, इस तरह हम आज मौत से बच गए.’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस फ्लाइट में रश्मिका बैठी थीं, वह फ्लाइट मुंबई से हैदराबाद जा रही थी. तकनीकी समस्या के कारण यह 30 मिनट बाद फिर से मुंबई लौट आई. इस घटना में किसी को भी कोई चोट या किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…
Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 22 से 27 सितंबर 2026 तक चीन के शंघाई…
NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…
Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…
UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…