देश

पेरिस से सीधे आज जयपुर आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, गणतंत्र दिवस समारोह के हैं मुख्य अतिथि, PM मोदी और मैक्रों के पोस्टरों से सजा गुलाबी शहर

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने जा रहे 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं. वह इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले फ्रांस के छठे नेता होंगे. समारोह से ठीक एक दिन पहले आज फ्रांस के राष्ट्रपति जयपुर पहुंचेंगे. मैक्रों पेरिस से सीधे जयपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे. मैक्रों की यात्रा भारत- फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के जश्न के मौके पर हो रही है.

पीएम मोदी के साथ घूमेंगे गुलाबी शहर

फ्रांसीसी राष्ट्रपति की यात्रा से पहले, गुलाबी शहर जयपुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के पोस्टरों से सजाया गया है. मैक्रों अपनी यात्रा की शुरुआत आमेर किले का दौरा करके करेंगे. बाद में पीएम मोदी उनकी अगवानी करेंगे और दोनों नेता एक साथ गुलाबी शहर का दौरा करेंगे. मैक्रों पीएम मोदी के निमंत्रण पर 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आ रहे हैं. इस अवसर पर, फ्रांसीसी सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी भारतीय सैनिकों और विमान चालकों के साथ गणतंत्र दिवस परेड और फ्लाईपास्ट में भाग लेगी.

आमेर का किला भी फ्रांसीसी राष्ट्रपति के दौरे में शामिल

मैक्रों की भारत यात्रा को लेकर एक अधिकारिक बयान में कहा गया है, मैक्रों आमेर किले का दौरा करेंगे और भारत-फ्रांसीसी सांस्कृतिक परियोजनाओं के हितधारकों के साथ-साथ छात्रों के साथ बातचीत करेंगे. इसके बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी उनका स्वागत करेंगे और दोनों नेता एक साथ गुलाबी शहर के कुछ स्थलों का दौरा करेंगे.”

इसे भी पढ़ें: Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर पहली बार लखनऊ में दिखेंगी आकाश मिसाइल और महिला ATS कमांडो, ऐतिहासिक स्थलों का बढ़ा क्रेज

बयान में आगे कहा गया है कि “उनके दौरे में जंतर मंतर भी शामिल है. अपने दौरे के बाद दोनों नेता गहन द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. बाद में 26 जनवरी को राष्ट्रपति मैक्रों गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. वह भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर राष्ट्रपति भवन में एट होम रिसेप्शन और बाद में राजकीय भोज में शामिल होंगे.” बता दें कि इससे पहले मैक्रों इससे पहले मार्च 2018 में राजकीय यात्रा पर और सितंबर 2023 में दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन के लिए आधिकारिक यात्रा पर भारत आ चुके हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

2 minutes ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

1 hour ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

2 hours ago

यह कैसा अंधविश्वास? मंदिर में खुदवाया गड्ढा, फिर करने लगी समाधि लेने की बात

रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…

2 hours ago

अंडरगारमेंट में क्या छिपाकर ले जा रहा था युवक? मेट्रो स्कैनर ने खोल दिया राज

Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…

2 hours ago