खेल

IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट में बल्लेबाजों या गेंदबाजों का चलेगा राज? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और आंकड़े

IND vs ENG 1st Test Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार 25 जनवरी से हो रहा है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें सीरीज के पहले मैच में आमने-सामने होंगी. पांच साल बाद इस मैदान पर कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा. मैच से पहले आइए जानते हैं कि इस पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसे सबसे ज्यादा मदद मिलेगी.

कैसी है हौदराबाद की पिच

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है. लेकिन यहं पर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिलेगा. ये पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होगी. यहां की पिच काफी सुखी होती है, ऐसे में खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे पिच पर गेंद टर्न होगी. इंग्लैंड टीम ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिन गेंदबाज को शामिल किए हैं. वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिए हैं कि वह भी तीन स्पिनर्स के साथ उतरेंगे.

भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड आंकड़े

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 131 टेस्ट मैच खेले गए हैं. जिसमें 50 मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है. जबकि, 31 मैच में भारतीय टीम ने बाजी मारी है. वहीं 50 मुकाबले टाई हुए हैं. दूसरी ओर अगर भारतीय सरजमीं की बात कि जाए तो भारत में दोनों टीमें 64 बार आमने-सामने हुए है. जिसमें भारत ने 22 और इंग्लैंड ने 14 मुकाबले जीते हैं. इसके अलावा 28 मैच टाई रहे हैं.

हैदराबाद में सालों बाद टेस्ट मैच का आयोजन

हैदराबाद में पांच साल बाद टेस्ट मैच हो रहा है. इससे पहले साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी. राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 5 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 4 मैच में जीत दर्ज की है, जबिक, एक मैच टाई रहा है. इन चार मैचों में से टीम इंडिया ने दो मैच में पारी के अंतर से जीत दर्ज की है. वहीं एक बार दस विकेट से जीत मिली है. बता दें कि भारतीय टीम 2012 के दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज गंवाया था, उसके बाद से घरेलू सीरीज में भारत ने 16 टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की है.

इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच.

शुरुआती दो टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आवेश खान.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट से एक दिन पहले इंग्लैंड टीम ने प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, ये खिलाड़ी करेगा डेब्यू

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

भारत के पड़ोसियों पर भूकंप का कहर…! तिब्बत में 16 मौतों से मचा हाहाकार, पाक-अफगान में भी सुबह-सुबह डोली धरती

तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…

44 seconds ago

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

25 minutes ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

37 minutes ago

Panchang: एकादशी व्रत का पारण आज, ध्रुव योग और पंचक के साये में जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…

2 hours ago

मेष राशि वाले कामकाज में जल्दबाजी से बचें, बढ़ सकते हैं खर्च; जानें करियर, प्रेम और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…

2 hours ago