देश

‘यह वास्तविक गर्भगृह नहीं है…’ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में नई याचिका दाखिल, कोर्ट से की यह मांग

Shri Krishna Janmabhoomi Shahi Idgah Controversy: यूपी के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में कोर्ट में नई याचिका दायर की गई है. याचिका के अनुसार श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर जिसको भगवान की जन्मस्थली बताया जा रहा है, असल में वह गर्भगृह नहीं है. अर्जी के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म स्थान प्राचीन केशवदेव मंदिर था वहां मुगल शासक औरंगजेब ने साल 1669-70 में तुड़वाकर उस स्थान पर ईदगाह का निर्माण कराया था.

यह भी पढ़ेंः बिहार में बदमाशों का आतंक, समस्तीपुर कर्पूरी रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस ट्रेन में युवक को मारी गोली

याचिका में मांग की गई है कि यहां आने वाले दर्शनार्थियों को यह स्पष्ट रूप से बताया जाए कि वह वास्तविक गर्भगृह नहीं है. यह याचिका सिविल जज अनुपमा सिंह की अदालत में दायर की गई है. याचिकाकर्ता के वकील ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामले में श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव, निदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, उप्र सरकार के धार्मिक मामलों के सचिव आदि को पक्ष बनाते हुए बोर्ड लगवाने का आदेश देने का अनुरोध किया गया है.

सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

याचिका को मंजूर कर लिया गया है हालांकि सुनवाई की कोई तारीख अभी तय नहीं हुई है. बता दें कि फिलहाल एएसआई सर्वे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. यहां भी ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के तर्ज पर सर्वे की मां की गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने यह रोक हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई थी.

यह भी पढ़ेंः Ram Mandir: रामलला के दर्शन को उमड़ रहा जनसैलाब, CM योगी ने कराईं सुव्‍यवस्‍था, पुलिस-प्रशासन मुस्‍तैद

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago