देश

Rajasthan Election: पूर्व IPS से लेकर डॉक्टर-इंजीनियर और 9वीं फेल ठोक रहे चुनावी ताल, जानिए कितना पढ़े-लिखे हैं कैंडिडेट

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. नामांकन दाखिल करने के बाद आज (9 नवंबर) नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है. नामांकन वापस कराने वालों की बड़ी संख्या देखी जा रही है. दूसरी तरफ इस बार के चुनाव में डॉक्टर-इंजीनियर से लेकर 9 फेल तक ताल ठोक रहे हैं. चुनाव लड़ने वालों में 21 उम्मीदवार ऐसे हैं जो 9वीं पास हैं. इसके अलावा कई वर्तमान विधायक भी इसमें शामिल हैं.

चुनाव आयोग को उम्मीदवारों की तरफ से दिए गए हलफनामे के आधार पर दर्ज किए गए आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में 70 प्रत्याशी एमए पास हैं. 106 उम्मीदवार ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर चुके हैं. 46 उम्मीदवार 10वीं पास, 45 प्रत्याशी 12वीं पास, 11 प्रत्याशियों ने बीएड, एमएड और बीपीएड की पढ़ाई की है.

9वीं और 8वीं पास मैदान में

इन सब के अलावा तीन प्रत्याशी ऐसे भी हैं इस चुनाव में जो 9वीं, आठ प्रत्याशी 8वीं और एक उम्मीदवार 6वीं पास है. इसके साथ ही 7 ऐसे कैंडिडेट हैं जिन्होंने आईटीआई, पॉलीटेक्निक और होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा होल्डर हैं.

चार्टर्ड अकाउंटेंट भी आजमा रहे किस्मत

जोधपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अतुल पंसारी और नीमकाथाना सीट से चुनाव लड़ रहे सुरेश मोदी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. वहीं जयपुर की हवा महल सीट से बीजेपी के टिकट पर बाल मुकुंद्राचार्य चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने कांग्रेस ने आरआर तिवारी को टिकट दिया है. ये दोनों प्रत्याशी स्नातक हैं. इसके अलावा बीजेपी ने एडवोकेट रहे चंद्रमोहन बटवाड़ा को भी टिकट दे रखा है.

यह भी पढ़ें- Supreme Court: सांसद और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों को लेकर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, दिए ये निर्देश

चुनावी मैदान में डॉक्टर उम्मीदवार

नागौर सीट से डॉ. ज्योति मिर्धा, सवाई माधोपुर से चुनाव मैदान में किरोड़ीलाल मीणा, धौलपुर से डॉक्टर शिवचरण कुशवाह, डीग विधानसभा सीट से डॉ. शैलेश सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और बहरोड़ से डॉ. जसवंत यादव. इन सब के साथ ही बस्सी सीट से पूर्व IPS और IAS भी आमने-सामने हैं. कुछ सीटों पर एमबीए, एमकॉम की डिग्री वाले भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जिसमें कुछ मौजूदा और पूर्व विधायकों का नाम भी शामिल है. बता दें कि 200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा. एक ही चरण में इन सीटों पर वोटिंग के बाद 3 दिसंबर को मतों की गणना कराई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago