आस्था

Dhanteras 2023: धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, नोट कर लें समय

Dhanteras 2023: इस साल 10 नवंबर 2023 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा. कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हर साल यह त्योहार पड़ता है. इसे धनवंतरि जयंती और धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है. इस दिन नए सामानों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है.

सदियों से धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है. धनतेरस पर सोने, चांदी और बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक चीजें, वाहन खरीदने के अलावा लोग नया घर भी लेते हैं. वहीं व्यापारी वर्ग के लिए भी यह दिन खास होता है. धनतेरस के दिन नई चीजों को घर पर लाने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. ऐसे में इन्हें शुभ मुहूर्त में ही खरीदना फलदायी रहता है. आइए जानते हैं धनतेरस पर खरीददारी का शुभ मुहूर्त और समय.

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस साल 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से धनतेरस की शुरुआत हो जाएगी और अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर में 1 बजकर 57 मिनट पर इसका समापन होगा. उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए 10 नवंबर को ही धनतेरस मनाया जाएगा.

धनतेरस पर अभिजित मुहूर्त 10 नवंबर की सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा.

धनतेरस पर शुभ चौघड़िया 10 नवंबर की सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर के 01 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, जो कि शुभ मुहूर्त है. इस दिन चर चौघड़िया शाम को 04 बजकर 07 मिनट से लेकर शाम के ही 05 बजकर 30 मिनट तक रहेंगी. इसे अबूझ मुहूर्त कहते हैं, जिसमें खरीदारी की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: Dhanteras 2023: जानें धनतेरस पर कौन सी चीजें खरीदें और किन्हें खरीदने से बचें

बात करें धनतेरस पर प्रदोष काल की तो यह शाम 05 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा और रात के 08 बजकर 08 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा इस दिन वृषभ काल शाम को 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. इस दिन शुभ मुहूर्त में शाम को 5.42 से लेकर 7.42 तक खरीदारी करना उत्तम रहेगा.

नई चीजों को खरीदने की मान्यता

धनतेरस पर लोग नई चीजें खरीदते हैं. धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व है. माना जाता है कि अगर इस दिन कोई झाड़ू खरीदता है तो माता लक्ष्मी उस घर को छोड़कर नहीं जाती हैं. इसके अलावा धनतेरस पर सोने, चांदी और बर्तन खरीदने के अलावा लोग कई दूसरी चीजें भी खरीदते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago