देश

दुश्मन देशों के मुंह पर करारा तमाचा है G-20 बैठक की सफलता

कश्मीर में 22 से 24 मई तक हुई G20 की बैठक में 29 देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की. वहीं चीन ने इस आयोजन का आधिकारिक तौर पर बहिष्कार किया तो पाकिस्तान ने भी सम्मेलन को बाधित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन दोनों अपने मंसूबों में पूरी तरह से फेल साबित हुए. भारत ने इस आयोजन को श्रीनगर में शांतिपूर्ण तरीके से कराकर दुश्मन देशों को कड़ा संदेश देने की कोशिश. चीन की तमाम कोशिशों के बाद भी अन्य देशों ने बैठक को लेकर कोई विरोध दर्ज नहीं कराया. कश्मीर की घाटी में जी-20 की बैठक को कराने के पीछे सरकार की मंशा विरोधियों को कड़ा संदेश देने के साथ ही ये भी दिखाना था कि अब घाटी में शांति है और कोई भी आयोजन बिना किसी रोक-टोक के करवाया जा सकता है. इसके अलावा घाटी को लेकर फैलाए जा रहे झूठ से वैश्विक समुदाय के सामने पर्दा उठाना था. जिसे केंद्र सरकार ने बाखूबी किया.

गौरतलब है कि श्रीनगर में G20 की बैठक की घोषणा के बाद से पाकिस्तान ने कश्मीर के आसपास गलत प्रचार कर बैठक को रोकने के लिए राजनयिक चैनलों के माध्यम से इस्लामिक देशों और G20 सदस्यों के बीच आम सहमति बनाने की कोशिश की. वहीं इस बैठक में सऊदी अरब, चीन और तुर्किए ने अधिकारियों को G20 कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नहीं भेजा. जिसको लेकर पाकिस्तान ने इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए जमकर ढिंढोरा पीटा. वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने बैठक में अड़चन पैदा करने के इरादे से पाक अधिकृत कश्मीर का दौरा किया. जहां बिलावल ने जी-20 बैठक आयोजित करने के भारत के फैसले के खिलाफ कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिखाने की अपील की, लेकिन उनकी इस यात्रा का जी-20 की बैठक पर कोई असर दिखाई नहीं दिया.

श्रीनगर में हुई G20 TWG की बैठक ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा. जिसमें कश्मीर की शांति, स्थिरता और कश्मीर में हो रहे विकास के साथ ही सामान्य स्थिति की बहाली ने ध्यान आकर्षित किया. कश्मीर के बदलते हालात और विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं से जम्मू और कश्मीर के अलावा लद्दाख अंतरराष्ट्रीय आयोजनों और पर्यटन स्थलों के रूप में लोकप्रियता हासिल कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दीवारें ढहीं…भीलवाड़ा में दहला देने वाला धमाका, पिकअप गाड़ी के उड़े चिथड़े

राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…

57 seconds ago

1.4 का वह जादुई आंकड़ा, जिसने हिला दी थी खगोल विज्ञान की दुनिया; पढ़िए भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर की प्रेरणादायक दास्तान

19 अक्टूबर 1910 को लाहौर (तब ब्रिटिश भारत, अब पाकिस्तान) में जन्मे सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर आधुनिक…

18 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची AISA अध्यक्ष; नेहा बोरा ने पुलिस पर लगाया आरोप

दिल्ली पुलिस के बॉन्ड नोटिस के खिलाफ AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट का…

34 minutes ago

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: नेपाल भागने की फिराक में थे तीनों शूटर, कोटा में धरे गए आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य…

49 minutes ago

लालकृष्ण आडवाणी पर अस्पताल से आया अपडेट, IP अपोलो ने क्या कहा?

Lal Krishna Advani Health Update: लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के चलते इंद्रप्रस्थ…

1 hour ago

13 कट्ठा जमीन के खातिर बरसाई थी गोलियां! कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा गया रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या का आरोपी

Ara Customs Officer Murder: भोजपुर जिले के आरा शहर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राम कुमार…

1 hour ago