बालू धानोरकर
Balu Dhanorkar Passes Away: महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र लोकसभा सदस्य बालू धानोरकर का मंगलवार सुबह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी. बालू धानोरकर 47 साल के थे. उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा धानोरकर और दो बेटे हैं. प्रतिभा धानोरकर वरोरा-भद्रावती विधानसभा सीट से विधायक हैं.
बालू धानोरकर के निधन के बारे में बताते हुए हुए कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि उन्हें गुर्दे में पथरी के इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. बता दें कि चंद्रपुर से लोकसभा सदस्य धानोरकर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
धानोरकर के पार्थिव शरीर को मंगलवार दोपहर उनके गृहनगर वरोरा ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा. इसके पहले, धानोरकर के पिता नारायण धानोरकर (80) का लंबी बीमारी के बाद नागपुर में शनिवार शाम निधन हो गया था और रविवार को उनका अंतिम संस्कर किया गया ,लेकिन सांसद अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे.
ये भी पढ़ें: Yogi Adityanath on POK: पाकिस्तान से जल्द POK छीनेगा भारत! सीएम योगी के इस बयान से पाक में मची खलबली
बालू धानोरकर के निधन पर कांग्रेस के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने धानोरकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा, “यह जानकर दुख हुआ कि हमारे कांग्रेस के संसदीय सहयोगी सुरेश नारायण धानोरकर का निधन हो गया…वह केवल 47 वर्ष के थे. उनके करीबियों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. ओम शांति.’’
बालू धानोरकर ने चंद्रपुर जिले में शिवसेना से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और 2014 में विधानसभा चुनाव जीता. वह चंद्रपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हंसराज अहीर का गढ़ माना जाता था. इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने हंसराज अहीर को चुनाव में मात दी.
-भारत एक्सप्रेस
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…
चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…
Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…
Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…