देश

G20 Summit 2023: भारत आते ही संबलपुरी लोक नृत्य पर थिरकने लगीं IMF एमडी क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, देखें वीडियो

Delhi: भारत में 8 सितंबर से 10 सितंबर तक होने वाली जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का आगमन जारी है. इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की एमडी क्रिस्टालिना जॉर्जीवा 7 सितंबर को दिल्ली पहुंची. नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य अंदाज में स्वागत किया गया. संबलपुरी लोक नृत्य के साथ उनके स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी. ऐसे में संबलपुरी लोक नृत्य और लोक गीत को देख क्रिस्टालिना काफी खुश नजर आईं और उसकी धुनों पर थिरकने से खुद को नहीं रोक पाईं. क्रिस्टालिना जॉर्जीवा भी संबलपुरी लोक गीत की धुन पर डांस करती हुई दिखीं.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने शेयर किया वीडियो

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से जुड़े इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि ‘संबलपुरी बीट्स के सामने खड़ा रहना मुश्किल है. IMF की एमडी Kristalina Georgieva जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचीं, जहां संबलपुरी गीत और नृत्य के साथ उनका स्वागत किया गया.’

वापस लौट कर फिर किया डांस

वीडियो में दिख रहा है कि संबलपुरी लोक नृत्य देखकर Kristalina Georgieva कुछ देर के लिए वहीं रुकीं और जाने लगी, लेकिन तभी वे वापस आईं और कलाकारों को देखा फिर खुद भी उनकी तरह डांस करने की कोशिश करने लगी.

भारत कर रहा जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता

इस बार भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है. इसे लेकर काफी समय से तैयारियां चल रही थीं. दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है. वहीं भारत आने वाले विदेशी मेहमानों का लोक गीत और लोक नृत्य के साथ शानदार स्वागत किया जा रहा है. उनके स्वागत के लिए अलग-अलग मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसे भी पढ़ें: G20 Summit 2023: पीएम मोदी और बांग्लादेश की PM शेख हसीना के बीच द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

आईएमएफ ने हाल ही में कई वैश्विक मुद्दों जैसे जलवायु परिवर्तन के बावजूद वित्तीय वर्ष (अप्रैल 2023-मार्च 2024) में भारत की विकास दर 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है. पिछले साल अक्टूबर में आईएमएफ ने जी-20 को लेकर कहा था कि अगले साल जी-20 की अध्यक्षता के दौरान भारत आने वाले समय में दुनिया पर अपनी छाप छोड़ेगा. वही आईएमएफ ने यह भी कहा था कि भारत वर्तमान में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है.

Rohit Rai

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

5 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

5 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

6 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

6 hours ago